अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

 *एक ने पैर पकड़े थे… दूसरे विधायक ने दे दी आत्मदाह की धमकी..!*

Share

ऐसा लगता है मानों मध्यप्रदेश में राज भाजपा का नहीं, बल्कि अधिकारियों का चल रहा है..? अधिकारियों के आगे आम जनता तो ठीक, विधायकों तक की नहीं चल रही..! आलम यह है कि कोई विधायक अधिकारी के पैर पकड़ता है, तो कोई इनकी मनमानी से तंग आकर आत्मदाह तक की धमकी दे देता है…

अभी विदिशा विधायक ने एसडीएम के पैर पकड़ते हुए जलसंकट दूर करने का मामला शांत हुआ नहीं था कि अब नरसिंहगढ़ के भाजपा विधायक मोहन शर्मा द्वारा आत्मदाह की धमकी देने की खबर सामने आ रही है… वे नवीन औद्योगिक इकाई ज्योलो पैक का भूमिपूजन करने पहुंचे थे… इस दौरान उन्होंने प्रशासन को 5 तारीख तक का अल्टीमेटम देते हुए आमरण अनशन पर बैठते हुए आत्मदाह की धमकी दी है… दरअसल उनकी शिकायत बिजली विभाग द्वारा जनता को मनमाने बिजली बिल दिए जाने के संबंध में है… वे कहते हैं 2 साल पुराने बढ़े हुए वॉल्टेज के बहाने से 50-50 हजार के बिल आमजन को थमाए जा रहे हैं… बिल न भरो तो कभी बाइक उठा ले जाते हैं तो कभी गरीब के घर का सामान… वे यह कहने से भी नहीं चुकते कि अगर अधिकारियों से झगड़ा किया तो मुझ पर 353 लगा दी जाएगी, मैं कानून हाथ में नहीं लेना चाहता… इसलिए मैं खुद ही आत्मदाह कर लूंगा… उन्होंने इस संबंध में कलेक्टर को भी अपनी शिकायत सौंपी है..!

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें