अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

कार्रवाई का विरोध:इंदौर व खरगोन की 100 से ज्यादा बसें नहीं चलीं

Share

खंडवा खरगोन एआरटीओ के विरोध में शनिवार को खरगोन व इंदौर के बस संचालकों ने हड़ताल कर दी। इस कारण खंडवा मुख्यालय से 100 से ज्यादा बसों का संचालन नहीं हो सका। ये बसें खंडवा से खरगोन व इंदौर रूट पर चलती हैं। वहीं खरगोन व इंदौर में करीब 1000 बसें खरगोन-खंडवा रूट पर दिखाई नहीं दी। बसों का संचालन नहीं होने से हजारों यात्री परेशान हुए। शनिवार सुबह इंदौर-खरगोन जाने के लिए बस स्टैंड पर पहुंचे यात्रियों को रूट की बसें नहीं मिलीं। इस कारण टैक्सी व निजी वाहनों से गंतव्य तक पहुंचे। सीधी में हुए बस हादसे के बाद खरगोन एआरटीओ द्वारा कार्रवाई के नाम पर बस संचालकों को परेशान करने का आरोप लगाया है। बस मालिक राजीव शर्मा व सुनील आर्य ने बताया कि हड़ताल का असर खंडवा में भी दिखाई दिया। बुरहानपुर के अलावा खंडवा के ग्रामीण क्षेत्रों की बसों का संचालन हुआ। खंडवा मुख्यालय से 300 से ज्यादा बसों का संचालन होता है। जिनमें 100 बसें इंदौर-खरगोन रूट पर चलती हैं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें