अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

हमारी ख्वाहिशें

Share

मुनेश त्यागी

,,,सबको पोष्टिक भोजन मिले
,,,हर हाथ को काम मिले
,,,सब को मुफ्त शिक्षा मिले
,,,सब को मुफ्त इलाज मिले
,,, सबको बुढ़ापे की पेंशन मिले
,,,सबको तन ढकने को कपड़े मिलें
,,,सबका स्वस्थ मनोरंजन हो
,,,सबको हवादार घर मिलें
,,,सब अपने पैरों पर खड़े हों
,,,सब में आपसी प्यार हो
,,, सबमें आपसी भाईचारा हो
,,,गरीबी का पूर्ण खात्मा हो
,,,सब न्याय के दर्शन करें
,,,सब में समानता का भाव हो
,,,सारी जनता समतावादी हो
,,,सब में धर्मनिरपेक्षता फूले फले
,,,सब के सब समाजवादी हों
,,,पूरे देश में जनता का जनवाद हो
,,, समाज के कोढ़ छुआछूत,
जातिवाद, सांप्रदायिकता
और भ्रष्टाचार की संस्कृति और
मानसिकता का पूर्ण विनाश हो
,,,चारों और भाईचारा फूले फले
,,,देश में गणतांत्रिक प्रणाली हो
,,,देश के प्राकृतिक संसाधनों का
सबके विकास के लिए इस्तेमाल हो
,,,किसानों मजदूरों का राज हो
,,,पूंजीपतियों द्वारा जनता की
लूट का तत्काल खात्मा हो
,,,धर्मांधता और अंधविश्वासों के
साम्राज्य का पूर्ण विनाश हो
,,,ज्ञान विज्ञान का साम्राज्य हो,
,,,वैज्ञानिक संस्कृति पूरी
जनता की सोच का हिस्सा हो
,,,विश्वबंधुत्व की भावना रोशन हो
,,,वसुधैव कुटुंबकम की भावना
खूब विस्तार ले
,,,हमारी सांझी संस्कृति
खूब फूले फले
,,,,सब सुखी हों
,,,,सब स्वस्थ रहें
,,,, सब के सब, उपरोक्त
ख्वाहिशों को पूरा करने के
संयुक्त अभियान में शामिल हों

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें