अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

हमारी बेटियां !सब कुछ कर सकती है, बस….मनचाहा जीवन साथी नहीं ढूढ़ सकतीं !

Share

हमारे देश की बेटियां

सब कुछ कर सकती हैं !

ओलंपिक में देश का शान बढ़ा सकती हैं !,
हमारा मान बढ़ा सकती हैं !
देश के लिए पदक ला सकती हैं !
देश का सिर ऊंचा कर सकती हैं !

अपने परिवार का गौरव बढ़ा सकती हैं !

वे मुक्केबाज बन सकती हैं !
वेट लिफ्टर बन सकती हैं !
तैराक बन सकती हैं !
धावक बन सकतीहैं !
बैडमिंटन की महान खिलाड़ा बन सकती हैं !
विश्व चैंपियन पहलवान बन सकती हैं !
हाकी में अब तक का रिकार्ड तोड़ सकती हैं !
परीक्षाओं में लड़कों को पछाड़ सकती हैं !
सर्वश्रेष्ठ स्कोर ला सकती हैं !
आईएएस में टॉप कर सकती हैं !

यह सब तो ठीक है ?
बस हमारे देश की बेटियां
अपनी प्रेमी नहीं चुन सकती हैं…. !
मनचाहा जीवन साथी नहीं ढूढ़ सकती है…! ऐसा करते ही वे
अपनी सीमा लांघ जाती हैं। !
जाति-धर्म की दीवारे तोड़ देती हैं !

संस्कृति-सभ्यता की ऐसी-तैसी कर देती हैं … !
बस इसकी उन्हें आजादी नहीं दी जा सकती है…!
और सब ठीक है….!

– सिद्धार्थ रामू,

-निर्मल कुमार शर्मा, ‘गौरैया एवम पर्यावरण संरक्षण ‘,प्रताप विहार,गाजियाबाद,

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें