उज्जैन/देवास। वाणिज्यकर विभाग की प्रमुख सचिव दीपाली रस्तोगी कि पसंदीदा सूची में शामिल आबकारी अधिकारी के जिले में हो रही है शराब दुकानों पर ओवर रेटिंग।
नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत से ही उज्जैन संभाग के देवास जिले में जिला आबकारी अधिकारी व सर्कल अधिकारियों के संरक्षण में ग्रामीण क्षेत्रों की शराब दुकानों पर ओवर रेटिंग चरम पर है। जिसके साक्ष्य वल्लभ भवन की दूसरी मंजिल पर पहुंचने के बाद भी अगर कोई कार्यवाही सुनिश्चित नहीं की जाती है तो इसका अर्थ साफ तौर पर निकला जा सकता है।





