अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

सोयाबीन व शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए इंदौर के डॉ. नेमनाथ जैन को पद्मश्री

Share

इंदाैर

उद्योगपति डॉ. नेमनाथ जैन को ट्रेड, इंडस्ट्री व शिक्षा के क्षेत्र में अहम योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रेस्टीज औद्योगिक एवं शिक्षण समूह के संस्थापक 90 वर्षीय डॉ. जैन को राष्ट्रपति ने यह सम्मान दिया। वे ट्रेड एवं इंडस्ट्री के क्षेत्र में इस वर्ष मप्र से यह सम्मान पाने वाले एकमात्र व्यक्ति हैं।

डॉ. जैन ने कहा कि यह सम्मान इंदौर व पूरे प्रदेश के लोगों के साथ उन समस्त लोगों का भी है, जो पिछले नौ दशकों से जीवन में किसी न किसी तरह उनके सहभागी रहे। यह सम्मान खुशी के साथ और बेहतर करने की चुनौती भी है, ताकि आने वाले समय में शिक्षा व उद्योग के क्षेत्र में समाज काे ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलवा सकूं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें