अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*पहलगाम आतंकी हमला: एनआईए ने जारी किए तीन आतंकियों के स्केच,हमले में दो स्थानीय आतंकी भी थे*

Share

पहलगाम राष्ट्रीय जां एजेंसी (NIA) ने पहलगाम आतंकी हमले के तीन संदिग्ध आतंकियों के स्केच जारी किए हैं। ये स्केच पर्यटकों और चश्मदीदों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर तैयार किए गए हैं। बताया जा रहा है कि हमले में पांच से छह आतंकी शामिल थे। अभी तक चार आतंकियों की पहचान खबर सामने आई। हमलावरों में से दो स्थानीय आतंकी और दो पाकिस्तानी आतंकी बताए जा रहे हैं। इन आतंकियों ने करीब 20 मिनट तक ताबड़तोड़ फायरिंग की। हमला करने वाले दो आतंकी पश्तून भाषा में बात कर रहे थे, जिससे स्पष्ट होता है कि वे पाकिस्तानी नागरिक हैं। वहीं, दो स्थानीय आतंकियों की पहचान आदिल अहमद ठाकुर और आशिफ शेख के तौर पर हुई है।

आतंकी हमले की जांच एनआईए के साथ अन्य सुरक्षा एजेंसियां कर रही हैं। जांच एजेंसियों के मुताबिक, आतंकी हमले में सुलेमान शाह, आसिफ फौजी और अबु तल्हा शामिल थे। हालांकि, जारी किए गए स्केच और बताए गए इन आतंकी नामों में से कौन सी तस्वीर किसकी है, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। इंटेलिजेंस सूत्र यह जरुर बताते हैं कि पहलगाम आतंकी हमले में दो फॉरेन टेररिस्ट और दो लोकल आतंकी भी शामिल थे। दावा किया जा रहा है दो आतंकी पश्तो बोल रहे थे। सूत्रों की मानें तो पहलगाम हमले का मास्टर माइंड सैफुल्लाह खालिद हो सकता है, जो कि पाक अधिकृत कश्मीर से आतंकी गतिविधि को संचालित करता है। वहीं दूसरी तरफ सैफुल्लाह द्वारा एक माह पहले ही हमले की धमकी दी गई थी, इसके साथ ही इसका 2019 का एक वीडियो भी हाल ही में वायरल हुआ था। जारी वीडियो में सैफुल्लाह कहता दिखा था कि कश्मीर का मसला ठंडा नहीं होने देना है। यहां बताते चलें कि जम्मू-कश्मीर में 14 फरवरी 2019 को हुए पुलवामा अटैक के बाद पलहगाम आतंकी हमला सबसे बड़ा हमला है। तब पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर फिदायीन हमला हुआ था, जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। तब हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी।
यहां बताते चलें कि पहलगाम आतंकी हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के विंग द रजिस्टेंस फ्रंट अर्थात टीआरएफ ने ली है। वहीं गृह मंत्रालय ने टीआरएफ के उस दावे का खंडन किया है कि जिसमें उसने आईबी के अफसरों को निशाना बनाने के लिए हमला करने की बात कही थी। खुफिया तौर पर इस हमले के पीछे पाकिस्तान के हाथ होने की बात भी सामने आई है, लेकिन पाकिस्तान के डिफेंस मिनिस्टर ख्वाजा आसिफ का कहना है कि इस हमले में पाकिस्तान का कोई हाथ नहीं है। भारतीय जांच एजेंसियां हर एंगल से हमले की जांच कर रही हैं और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भरोसा दिलाया कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें