एशिया कप 2025 के हाईवोल्टेज सुपर 4 मुकाबले में पाकिस्तान की टीम का सामना श्रीलंका से हुआ। ये मैच अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला गया। श्रीलंका ने 133 रन बनाए थे, लेकिन पाकिस्तान की टीम ने 18 ओवर में 5 विकेट खोकर चेज कर लिया।
एशिया कप 2025 के हाईवोल्टेज सुपर 4 मुकाबले में पाकिस्तान की टीम का सामना श्रीलंका से हुआ। ये मैच अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में टॉस पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने जीता और उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जवाब में श्रीलंका की टीम ने बोर्ड पर 133 रन लगाए थे। लेकिन पाकिस्तान की टीम ने जैसे-तैसे इस टारगेट को 18 ओवर में 5 विकेट खोकर चेज कर लिया।
पाकिस्तान की जीत
पाकिस्तान की टीम ने श्रीलंका को सुपर 4 के मुकाबले में 5 विकेट से हरा दिया। श्रीलंका के 134 रन के टारगेट को पाकिस्तान की टीम ने 18 ओवर में चेज कर लिया। पाकिस्तान की टीम के लिए मोहम्मद नवाज ने 38 रन की पारी खेली। वहीं हुसेन तलत ने 32 रन बनाकर नाबाद रहे।





