अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*प्रतिबंध बेअसर, 10 अरब डॉलर का भारतीय सामान पहुंचा पाकिस्तान*

Share

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापार काफी समय से बंद हैं, इसके बावजूद करीब 10 अरब डॉलर की कीमत का भारतीय सामान पाकिस्तान के बाजार में पहुंचा है। ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनीशिएटिव ने यह दावा किया है। 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान से लगती अटारी सीमा पर स्थित एकीकृत चेक पोस्ट को भी बंद कर दिया है।

जीटीआरआई ने दावा किया है कि कुछ फर्म दुबई, सिंगापुर और कोलंबो के बंदरगाह का इस्तेमाल कर भारतीय सामान को पाकिस्तान पहुंचा रही हैं। इसके चलते प्रतिबंध के बावजूद भारतीय सामान बदस्तूर पाकिस्तान पहुंच रहा है। जीटीआरआई ने दावा किया है कि इन रूट्स के जरिए सालाना 10 अरब डॉलर का सामान पाकिस्तान जा रहा है।

जीटीआरआई ने बताया कि भारतीय फर्म इन बंदरगाहों पर अपना सामान भेजती हैं, जहां स्वतंत्र फर्म इस सामान को जहाजों से उतारकर बंदरगाह के गोदामों में स्टोर करती हैं। बंदरगाह के इन गोदामों में सामान के लेबर को बदला जाता है और उसे मेड इन यूएई या अन्य देश का लेबल चिपकाया जाता है। इसके बाद इस सामान को पाकिस्तान भेज दिया जाता है। इस तरीके से फर्म्स भारत-पाकिस्तान के बीच व्यापार प्रतिबंध के बावजूद सामान को पाकिस्तान भेजने में सफल रहती हैं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें