अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*देश-दुनिया:जम्मू-कश्मीर के पुंछ और सांबा में पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए,ICC की बड़ी चूक, विराट कोहली के नंबर-1 रिकॉर्ड में गलती की थी*

Share

सुप्रीम कोर्ट ने कोलकाता I-PAC रेड मामले में ईडी अधिकारियों पर FIR पर रोक लगाकर ममता सरकार को झटका दिया.महाराष्ट्र में निकाय चुनाव के नतीजे आज घोषित होंगे, जिसमें बृहन्मुंबई नगर निगम समेत 29 महानगरपालिकाओं की राजनीतिक दिशा तय होगी। वहीं उत्तर और पूर्वी भारत में कड़ाके की सर्दी के बीच मौसम विभाग ने पहाड़ों पर बारिश और मैदानी इलाकों में बूंदाबांदी का अलर्ट जारी किया है, जिससे शीतलहर और घना कोहरा जारी रहेगा। उधर, वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो ने अमेरिका में राष्ट्रपति ट्रंप को प्रतीकात्मक रूप से अपना नोबेल शांति पुरस्कार दिया। व्हाइट हाउस ने कहा कि ईरान में ट्रंप प्रशासन की चेतावनी के बाद 800 फांसी की रोक लगी और कई प्रदर्शनकारी गिरफ्तार हैं। ग्रीनलैंड को लेकर व्हाइट हाउस ने कहा कि ट्रंप चाहते हैं कि अमेरिका ग्रीनलैंड का अधिग्रहण करे। वहीं, भारत में जनगणना का पहला चरण एक अप्रैल से शुरू होगा, जिसमें 18 भाषाओं में 32 लाख से ज्यादा निर्देश पुस्तिकाएं वितरित की जाएंगी। ईरान में फंसे भारतीय छात्रों की निकासी उड़ान आज रवाना होगी। दिल्ली में जाम कम करने के लिए पहली बार राइट-लेफ्ट पार्किंग ट्रायल शुरू किया गया।  अब गर्भ में पल रहे बच्चों के लिए भी स्वास्थ्य बीमा की सुविधा शुरू की गई है। उधर, महिला प्रीमियर लीग में यूपी वारियर्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर पहली जीत हासिल की। महाराष्ट्र में BMC समेत 29 नगर निकाय चुनावों के एग्जिट पोल में बीजेपी गंठबंधन आगे दिख रही है. जम्मू-कश्मीर के पुंछ और सांबा में पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए.

आज के प्रमुख इवेंट्स

  1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्टार्टअप इंडिया पहल के 10 साल पूरे होने के कार्यक्रम में शामिल होंगे. देश के स्टार्टअप इकोसिस्टम के सदस्यों से बातचीत करेंगे. स्टार्टअप इंडिया 16 जनवरी 2016 को शुरू हुई थी.
  2. भारत सरकार ईरान से अपने नागरिकों को एयरलिफ्ट करेगी. पहला विमान आज तेहरान से दिल्ली आएगा. ईरान में 10 हजार भारतीय रहते हैं.
  3. कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता डी. के. शिवकुमार दिल्ली में रहेंगे. असम विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कुछ पार्टी के सीनियर नेताओं से मिलेंगे.

अब देश-दुनिया की 5 बड़ी खबरें

  1. कोलकाता IPAC रेड केस: ममता को SC से झटका, ईडी अधिकारियों पर FIR पर रोक

कोलकाता में I-PAC के ऑफिस और प्रतीक जैन के घर पर ईडी की सर्च से जुड़े विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. अदालत ने इसे गंभीर मामला बताते हुए दोनों पक्षों को नोटिस जारी कर दो हफ्ते में जवाब मांगा. कोर्ट ने ईडी अधिकारियों के खिलाफ दर्ज FIR पर रोक लगा दी और कहा कि पुलिस जांच में दखल नहीं दे सकती. ED ने ममता के खिलाफ काम में रुकावट डालने, डॉक्यूमेंट्स हटाने और जांच प्रोसेस में दखल देने का केस दर्ज किया है.

  1. BMC समेत 29 नगर निकाय चुनाव: एग्जिट पोल में बीजेपी प्लस आगे

महाराष्ट्र में BMC समेत 29 नगर निकाय चुनावों के लिए मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया है. सभी मतदान केंद्रों पर वोटिंग बिना किसी बड़ी घटना के पूरी हुई. नतीजे शुक्रवार को घोषित किए जाएंगे. मतदान खत्म होने के बाद Axis My India का एग्जिट पोल सामने आया है. इसके मुताबिक बीजेपी गठबंधन को 131 से 151 सीटें मिल सकती हैं. कांग्रेस गठबंधन को 12 से 16, यूबीटी+ को 58 से 68 और अन्य को 6 से 12 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है. BMC में 227 वार्डों के लिए 1700 उम्मीदवार मैदान में थे.

  1. पुंछ और सांबा में पाकिस्तानी ड्रोन एक्टिविटी, सेना ने की फायरिंग; 5 दिन में तीसरी घटना

जम्मू-कश्मीर में सीमा पार से पाकिस्तानी ड्रोन गतिविधि बढ़ती जा रही है. गुरुवार को पुंछ के दिगवार सेक्टर में एलओसी के पास पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया, जिस पर भारतीय सेना ने 40 से ज्यादा राउंड फायरिंग की. अधिकारियों के मुताबिक यह ड्रोन पाकिस्तान सेना की 24 पीओके यूनिट ने लॉन्च किया था. वहीं सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में भी संदिग्ध ड्रोन दिखने की सूचना मिली, जिसके बाद सुरक्षा बलों को अलर्ट कर दिया गया. बीते 5 दिन में ड्रोन की यह तीसरी घटना है. 

  1. क्रेडिट कार्ड से फ्री एयरपोर्ट लाउंज लेना चाहते है, ये रहे 5 बेस्ट ऑप्शन

अब एयरपोर्ट लाउंज की सुविधा सिर्फ खास लोगों तक सीमित नहीं रही. बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच बैंक और फिनटेक कंपनियां क्रेडिट कार्ड पर मुफ्त लाउंज एक्सेस दे रही हैं. Axis Horizon कार्ड फ्रीक्वेंट फ्लायर्स के लिए बेहतर है, जबकि ixigo AU कार्ड बिना फीस के ज्यादा लाउंज विजिट देता है. SBI Miles और Marriott Bonvoy प्रीमियम ट्रैवलर्स के लिए हैं. वहीं IndusInd Tiger कार्ड बिना सालाना फीस के किफायती विकल्प है. 

  1. ICC की बड़ी चूक, विराट कोहली के नंबर-1 रिकॉर्ड में गलती की थी, अब सुधार किया

विराट कोहली के आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर-1 बनने के ऐलान के दौरान ICC से बड़ी गलती हो गई. आधिकारिक पोस्ट में कोहली के नंबर-1 रहने के दिन 825 बताए गए, जबकि सही आंकड़ा 1547 दिन है. सोशल मीडिया पर हंगामा होने के बाद ICC ने पोस्ट हटाकर गलती सुधारी. ICC ने बताया कि कोहली 2013 से अब तक 1547 दिन नंबर-1 रहे. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मकर संक्रांति के अवसर पर अपने आवास में गायों को चारा खिलाया. हिंदू परंपरा में मकर संक्रांति पर गायों को भोजन कराना पुण्य माना जाता है. PM मोदी ने पुंगनूर नस्ल की गायों को साथ वक्त बिताया. पुंगनूर गाय भारत की सबसे छोटी देसी नस्लों में शामिल है. इसकी ऊंचाई 70 से 90 सेंटीमीटर और वजन 115 से 200 किलोग्राम तक होता है. यह नस्ल आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के पुंगनूर गांव से जुड़ी है.

 महाराष्ट्र निकाय चुनाव के नतीजे आज, एग्जिट पोल में भाजपा आगे
महाराष्ट्र की शहरी राजनीति के लिए आज का दिन बेहद अहम है। महाराष्ट्र में बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) समेत 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव गुरुवार (15 जनवरी) को संपन्न हुए, जिसके नतीजे शुक्रवार यानी आज (16 जनवरी) घोषित किए जाएंगे। चार साल की देरी से हुए बीएमसी चुनाव के नतीजों पर सभी की नजरें लगी हुई हैं। मतगणना से पहले महाराष्ट्र में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। बीएमसी चुनाव में 227 सीटों के लिए करीब 1,700 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें से 879 महिलाएं और 821 पुरुष हैं।

top news headlines east west north south state politics world delhi weather trump on iran greenland

उत्तर भारत में हाड़ कंपाती सर्दी, पहाड़ों पर बारिश का अलर्ट; कई राज्यों में एक हफ्ते तक सताएगा कोहरा
देश का पूरा उत्तर व पूर्वी इलाका हाड़ कंपाती ठंड की चपेट में है और फिलहाल इससे राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने अगले चार-पांच दिनों तक पहाड़ों पर बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ जगह बर्फबारी भी होने का अनुमान है। मैदानी इलाकों में भी बारिश-बूंदाबांदी होने से कई राज्यों में शीतलहर की स्थिति रहेगी। वहीं, एक सप्ताह तक उत्तर और पूर्व के कई राज्यों में घने से बेहद घना कोहरा मुश्किल बढ़ाएगा।

top news headlines east west north south state politics world delhi weather trump on iran greenland

US: मारिया कोरिना मचाडो ने ट्रंप को दिया अपना नोबेल पुरस्कार, राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात के बाद कही ये बात
वेनेजुएला की विपक्ष की नेता मारिया कोरिना मचाडो ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को प्रतीकात्मक तौर पर अपना नोबेल शांति पुरस्कार दिया है। यह मुलाकात व्हाइट हाउस में हुई थी। वॉशिंगटन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मचाडो ने बताया कि उन्होंने यह पदक राष्ट्रपति ट्रंप को सौंपा। लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि ट्रंप ने इसे स्वीकार किया या नहीं।

top news headlines east west north south state politics world delhi weather trump on iran greenland

Iran Unrest: ‘ट्रंप की चेतावनी पर ईरान ने रोकीं 800 लोगों की फांसी’, व्हाइट हाउस बोला- हालात पर रखें हैं नजर
ईरान में सत्ताविरोधी प्रदर्शनों को कुचलने के लिए खामेनेई शासन ने दमन के हरसंभव तरीके अपनाए हैं। प्रदर्शन करने वाले सैकड़ों लोगों को फांसी दिए जाने की संभावना है। वहीं, हजारों की संख्या में लोग गिरफ्तार भी किए गए हैं। इस बीच ट्रंप प्रशासन ने दावा किया है कि ईरान में कल होने वाली 800 फांसी की सजाओं के अमल पर रोक लग गई है। 

top news headlines east west north south state politics world delhi weather trump on iran greenland

US: ‘ट्रंप चाहते हैं ग्रीनलैंड का अधिग्रहण, यह अमेरिका के हित में…’, व्हाइट हाउस प्रवक्ता का बड़ा बयान
अमेरिका ने ग्रीनलैंड को लेकर एक बार फिर बयान दिया है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, राष्ट्रपति (डोनाल्ड ट्रंप) ने अपनी प्राथमिकता बिल्कुल स्पष्ट कर दी है। वह चाहते हैं कि अमेरिका ग्रीनलैंड को अधिग्रहित करे। उनका मानना है कि यह हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के सर्वोत्तम हित में है। 

top news headlines east west north south state politics world delhi weather trump on iran greenland

एक अप्रैल से घरों की गणना, दूसरे चरण में आबादी की गिनती; तैयार होंगी 18 भाषाओं में निर्देश पुस्तिकाएं
आजादी के बाद देश में आठवीं बार होने जा रही जनगणना के पहले चरण के लिए 32 लाख से ज्यादा निर्देश पुस्तिकाएं तैयार होंगी। यह 18 भाषाओं में छापी जाएंगी। इसमें मकानों की सूचीकरण करने के नियम व तौर तरीके दर्ज होंगे। यह देश में 30 लाख से ज्यादा जनगणना कराने वालों को वितरित होंगी। इसमें जनगणना कराने वालों की भूमिका, उनके अधिकार, कानूनी पहलू दर्ज होंगे। जनगणना कराने वाले जब घर-घर दस्तक देंगे तो उनके साथ यह निर्देश पुस्तिकाएं होंगी जो उनके काम को आसान बनाएंगी। 

top news headlines east west north south state politics world delhi weather trump on iran greenland

Srinagar: ईरान ने खोला हवाई क्षेत्र, आज आएगी पहली निकासी उड़ान; फंसे भारतीय छात्रों को लाने की प्रक्रिया तेज
बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने अपने हवाई क्षेत्र को नागरिक उड़ानों के लिए दोबारा खोल दिया है। इसी के साथ वहां फंसे भारतीय छात्रों की निकासी प्रक्रिया तेज हो गई है। जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अनुसार तेहरान से दिल्ली के लिए पहली निकासी उड़ान शुक्रवार को रवाना होने वाली है। सभी छात्रों का रजिस्ट्रेशन पूरा कर लिया गया है। 

top news headlines east west north south state politics world delhi weather trump on iran greenland

जाम कम करने के लिए दिल्ली में पहली बार राइट-लेफ्ट पार्किंग शुरू, नेहरू प्लेस-कालकाजी रोड पर ट्रायल
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जाम कम करने के लिए दिल्ली में पहली बार राइट-लेफ्ट पार्किंग शुरू की है। इसकी पहल करते हुए भीड़भाड़ वाली जगहों को राइट-लेफ्ट पार्किंग चुना गया है। इस कदम से एक दिन सड़क के दाहिनी ओर और अगले दिन बाईं ओर पार्किंग की जा सकेगी। माना जा रहा है कि इससे जाम कम होगा। इस पहल को सबसे पहले बृहस्पतिवार नेहरू प्लेस से कालकाजी जाने वाले रोड पर आजमाया गया।

top news headlines east west north south state politics world delhi weather trump on iran greenland

World Book Fair: सोशल मीडिया ने बनाई किताबों से दूरी… अब वही ला रहा है पास, यहां लगा एक ‘आजाद’ पुस्तक मेला
अंकल रेत की मछली है क्या? रेत की मछली…….? हां, गुनाहों के देवता के साथ कॉम्बो में है। कॉम्बो में? अरे वाह, दे दीजिए। यह बातचीत विश्व पुस्तक मेले के हॉल नंबर दो में लगे स्टॉल एसएन 14 की थी, जहां दो लड़कियां रेत की मछली की किताब तलाश रहीं थीं। बेहद थकी हुई, लेकिन इस स्टॉल पर मनपसंद किताब पाकर इतनी खुश हुई जितनी मछली पानी के भीतर होती है। एक किताब की इतनी शिद्दत से तलाश के पीछे वजह पूछी तो पता चला कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

top news headlines east west north south state politics world delhi weather trump on iran greenland

यूपी वारियर्स ने दर्ज की अपनी पहली जीत, मुंबई को हराया; हरलीन का पचासा
हरलीन देओल की नाबाद अर्धशतकीय पारी के दम पर यूपी वारियर्स ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराकर महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 सत्र में अपनी पहली जीत दर्ज की है। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 161 रन बनाए। जवाब में हरलीन ने 39 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से नाबाद 64 रन बनाए जिससे यूपी ने 18.1 ओवर में तीन विकेट पर 162 रन बनाकर मैच जीता।

top news headlines east west north south state politics world delhi weather trump on iran greenland

अब गर्भ में पल रहे बच्चे को भी मिलेगा स्वास्थ्य बीमा का लाभ, हेल्थ पॉलिसी लॉन्च
अब गर्भ में पल रहे बच्चे को भी स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिलेगा। बजाज जनरल इंश्योरेंस ने फीटल फ्लोरिश नामक बीमा पॉलिसी पेश की है। यह भ्रूण स्वास्थ्य बीमा है, जिसका प्रीमियम 1,025 रुपये है। इसे गर्भाशय में होने वाली प्रक्रियाओं, उच्च जोखिम वाली गर्भावस्थाओं व उन्नत भ्रूण प्रक्रियाओं के लिए बनाया गया है। इसके तहत 18 से 45 वर्ष की आयु की महिलाओं के लिए गर्भाशय में होने वाली 16 विशेष प्रक्रियाओं को कवर किया जाएगा। 

top news headlines east west north south state politics world delhi weather trump on iran greenland

‘दुख पहुंचाने का इरादा नहीं…’ हनी सिंह ने आपत्तिजनक बातों के लिए मांगी माफी, वायरल वीडियो को लेकर दी सफाई
गुरुवार देर रात एक पोस्ट और वीडियो यो यो हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किए। इसमें वह एक पुराने वीडियो और उसमें कही गई बातों को लेकर सफाई दे रहे हैं। साथ ही अपने कहे गए शब्दों के लिए माफी भी मांग रहे हैं। आखिर, यह पूरा मामला क्या है? जानिए।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें