अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

PCM में 98.2% अंक पाकर पंकज रहे अव्वल, बोला- रिजल्ट से संतुष्ट भी हूं और असंतुष्ट भी, जिन्होंने मेहनत की उन्हें अपना टैलेंट दिखाने का मौका नहीं मिला

Share

इंदौर

12वीं में मुझे 98.2 फीसदी नंबर मिले हैं। मैं इससे संतुष्ट तो हूं, लेकिन थोड़ा असंतोष भी है। जिन्होंने 12वीं में अच्छे नंबर लाने के लिए जमकर मेहनत की, उन्हें उनका टैलेंट दिखाने का मौका नहीं मिला। उनके मन में कहीं न कहीं यह बात होगी वे अच्छा कर सकते थे, लेकिन कर नहीं पाए। किसी के लिए तो यह रिजल्ट काफी अच्छा रहा होगा।

पंकज के अव्वल आने पर पिता प्रमोद कुमार, मां सुधा और परिजनों ने खुशी जाहिर की। - Dainik Bhaskar

यह कहना है 12वीं में इंदाैर में पीसीएम (फिजिक्स केमेस्ट्री एंड मैथमेटिक्स) में अव्वल आने वाले सुदामा नगर निवासी पंकज काेष्ठी का। शुक्रवार को मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल की 12वीं बोर्ड के नतीजों का ऐलान स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने किया। उन्होंने सिंगल क्लिक से 12वीं बोर्ड के नतीजों को ऑनलाइन जारी किया। 12वीं बोर्ड का रिजल्ट में कोई भी स्टूडेंट फेल नहीं हुआ है।

पंकज का कहना है कि कोरोना के कारण ऑनलाइन क्लास चल रही थी। इसके अलावा कुछ ऑनलाइन कोचिंग क्लास भी अटेंड कर रहा था। शुरुआत में जब ऑनलाइन क्लास शुरू हुई तो बहुत अजीब लग रहा था। टेंशन थी कि कैसे होगा। मम्मी-पापा ने कहा कि अब हमें इसी के सहारे अपनी पढ़ाई काे आगे बढ़ाना है। इसलिए इसी में ढल जाओ। हमें तो ऑफलाइन की आदत थी। हालांकि परिस्थितियां ऐसी थी कि हम धीरे-धीरे खुद को उसी माहौल में ढालने लगे। इसके बाद सोशल मीडिया के जरिए आने वाले वीडियो को रिवाइज करना शुरू किया।

पंकज का कहना है कि मैंने 11वीं के पेपर देने के बाद ही कोरोना को भूलकर अप्रैल महीने से ही 12वीं की तैयारी शुरू कर दी थी। मैंने रुटीन बना लिया था कि किस प्रकार से पढ़ाई करना है। पंकज ने बताया कि उनके पिता प्रमोद कुमार सरकार टीचर हैं। वहीं, मां सुधा कोष्ठी हाउस वाइफ हैं। 10वीं में मुझे 98.2 और 11वीं में 89 फीसदी नंबर मिले थे।

बाल विनय मंदिर की प्राचार्य संगीता विनायका ने बताया कि उनके स्कूल के 192 बच्चे प्रथम श्रेणी में आए हैं। हमारे स्कूल के पंकज कोष्ठी ने पीसीएम फिजिक्स, कमेस्ट्री और बायोलाॅजी संकाय में 98.2 फीसदी अंक के साथ पहले स्थान पर आया है। उन्होंने बताया कि पंकज काफी सरल और सहज स्वभाव का है। उसका पूरा फोकस पढ़ाई पर ही रहता था।

प्रदेश में 52 फीसदी छात्र प्रथम श्रेणी

प्रदेश में 52 फीसदी छात्र प्रथम श्रेणी, 40 फीसदी छात्र द्धितीय श्रेणी और 7 फीसदी छात्र थर्ड डिवीजन पास हुए हैं। 12वीं बोर्ड का रिजल्ट 10वीं के बेस्ट ऑफ फाइव फॉर्मूले के आधार पर तैयार किया गया है। जो स्टूडेंट अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं है। वह सितंबर में होने वाली परीक्षा में शामिल हो सकता है। छात्र 1 से 10 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। छात्र एक या फिर सभी विषय के पेपर दे सकता है। कोरोना के कारण न कोई फेल हुआ है और न ही किसी को सप्लीमेंट्री आई है। इस बार किसी प्रकार की मेरिट लिस्ट जारी नहीं हुई है। और न ही टॉपर्स के नाम का ऐलान किया गया है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें