अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*हाटपिपलिया सीट से पर्वतपुरा पंचायत विकास समिति लड़ेगी विधान सभा चुनाव*

Share

किसान, मजदूर और आमजनों के अधिकारों के लिए काम कर रही समिति ने फिल्म के द्वारा निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया

देवास, म.प्र. 

रविवार को पर्वतपुरा पंचायत विकास समिति (पीपीडीसी) ने हाटपिपलिया सीट से विधान सभा चुनाव लड़ने का फैसला लिया। अनूठी पहल के रूप में ये घोषणा समिति ने यूट्यूब पर अपने तीन साल के काम पर बनी फिल्म रिलीज कर की।

पिछले तीन सालों से इंदौर स्थित हाउल ग्रुप की साझेदारी में पीपीडीसी देवास जिले की पर्वतपुरा पंचायत में मजदूर, किसान और आमजन के राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक अधिकारों के लिए संघर्षरत है। समिति पर्वतपुरा पंचायत के अलावा अमोदिया, गढ़ी, बारोली और सुकल्या-क्षिप्रा पंचायत में बिजली, पानी, सड़क, आवास, स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं के लिए काम कर रही है। समिति जल्द ही उम्मीदवार को मैदान में उतारेगी और नामांकन दर्ज करेगी।

शिक्षित-सक्षम-सशक्त का नारा लिए समिति आम गरीब मेहनतकश जनता की राजनीति के मैदान में स्वतंत्र उपस्थिति के उद्देश्य से चुनाव लड़ेगी। जातपात, सांप्रदायिकता, नफरत, गैर-बराबरी, अन्याय, मुनाफाखोरी और भ्रष्टाचार के आधार पर बनी इस व्यवस्था के विकल्प में न्याय, समानता और सम्मान पर आधारित समाज निर्माण को समिति अपना कर्तव्य मानती है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें