अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

मुंबई एयरपोर्ट पर हाहाकार! यात्री फंसे,इंडिगो की 200 से ज्यादा फ्लाइटें कैंसिल

Share

हाल ही में इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानों के लगातार रद्द होने से यात्रियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. मुंबई एयरपोर्ट पर भी कई यात्री अपनी रद्द हुई उड़ानों के कारण फंस गए, जिससे वहाँ अफरा-तफरी का माहौल बन गया. रिपोर्टों के अनुसार, इंडिगो के खुद के सिस्टम में गड़बड़ी के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है. एक ऐसे ही परेशान यात्री बॉम्बे हाईकोर्ट के एडवोकेट नागेश मिश्रा थे, जिन्हें दिल्ली में एक अर्जेंट मामले के लिए जाना था. उनकी शाम की फ्लाइट रद्द होने के कारण वे दिल्ली हाईकोर्ट में 376 (रेप) के एक अहम केस में अपनी बहस के लिए उपस्थित नहीं हो पाए. एडवोकेट मिश्रा ने एयरपोर्ट पर हुए हालात को “मच्छी मार्केट” जैसा बताया, जहां यात्री भारी भीड़ और अव्यवस्था से जूझ रहे थे. इस गंभीर स्थिति को देखते हुए नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने सख्त रुख अपनाया है. देखें वीडियो

24 घंटे से ज्यादा समय से एयरपोर्ट पर फंसे, सामान तक नहीं मिल रहा, इंडिगो के यात्रियों का दर्द

एयरलाइन की 550 से ज्यादा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द कर दिया गया,जबकि कई उड़ानें देर से रवाना होने से हजारों यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी. एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में फ्लाइट्स रद्द और लेट होने पर कई यात्रियों का गुस्सा भी फूट उठा.

इंडिगो की फ्लाइट्स पिछले तीन दिनों से लेट और रद्द होने की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में यात्री फंसे हुए हैं. कई लोग तो 24 घंटे से ज्यादा समय से फ्लाइट्स के लिए इंतजार कर रहे हैं.  वहीं कई लोग सामान के लिए लंबी कतारों में लगे हैं.परेशान यात्रियों ने NDTV के सामने अपना दर्द बयां किया.

फ्लाइट्स बड़ी संख्या में कैंसिल और लेट होने से सैकड़ों यात्री एयरपोर्ट पर ही फंसे हुए हैं. परेशानी की बात यह है कि उनको अपनी यात्रा के बारे में कोई जानकारी तक नहीं है. एयरलाइन की तरफ से उनको कुछ भी नहीं बताया गया है. कई यात्री तो अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ जमीन पर ही बैठकर वक्त गुजार रहे हैं.

दिल्ली से मुंबई तक इंडिगो की फ्लाइटें बुरी तरह प्रभावित रहीं. बुधवार को विमान कंपनी को अपनी करीब 200 उड़ानों को रद्द करना पड़ा है. इसके पीछे की वजह तकनीकी खामियां बताई जा रही हैं. वहीं कुछ एयरपोर्ट पर क्रू की कमी की बात भी सामने आई है. इस दिक्कत के चलते मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक जैसे राज्यों में यात्री घंटों परेशान रहे.

दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी ने दी जानकारी

चेक इन और बोर्डिंग प्रोसेस में दिक्कत आने के बाद सभी एयरलाइंस ने मैनुअल चेक इन और बोर्डिंग प्रोसेस लागू कर दिया है. दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी ने सुबह 7 बजकर 40 मिनट पर सोशल मीडिया ‘X’ पर एक पोस्ट से जानकारी देते हुए कहा कि हमारी ऑन-ग्राउंड टीमें सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ मिलकर काम कर रही हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी न हो.

वहीं उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एयरपोर्ट पर यात्रियों को बताया गया कि माइक्रोसॉफ्ट विंडोज ने दुनियाभर में बड़ी सर्विस आउटेज की रिपोर्ट दी है, जिससे एयरपोर्ट पर IT सर्विस पर असर पड़ा है. हालांकि, माइक्रोसॉफ्ट ने इसे नकारते हुए कहा कि विंडोज पर कोई टेक्निकल समस्या नहीं है.

दरअसल, माइक्रोसॉफ्ट का विंडोज सिस्टम एयरपोर्ट और फ्लाइट सर्विसेस के लिए इस्तेमाल किया जाता है. दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुबह से चेक इन मेंदिक्कत आ रही है. इससे चार एयरलाइंस– इंडिगो, स्पाइसजेट, अकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें प्रभावित हुई हैं.अगले 48 घंटे में सामान्य होगी इंडिगो की सर्विस, कंपनी बोली- असुविधा के लिए क्षमा चाहते हैं

हैदराबाद में भी यात्री परेशान
हैदराबाद के राजीव गांधी एयरपोर्ट पर पैंसेजर्स की भारी भीड़ देखने को मिली. यहां भी चेक इन सिस्टम में खराबी और देरी की वजह से यात्रियों की फ्लाइट छूट गई. इस समस्या पर इंडिगो के एक स्पोक्सपर्सन ने जानकारी देते हुए कहा कि टेक्नोलॉजी में समस्या, एयरपोर्ट पर भीड़ और ऑपरेशनल जरूरतों जैसी कई वजहों से हमारी कई फ्लाइट्स में देरी हुई है और कुछ कैंसिलेशन भी हुई हैं. वहीं हमारी टीमें यह पक्का करने के लिए पूरी मेहनत कर रही हैं कि ऑपरेशन जल्द से जल्द नॉर्मल हो जाएं.

इंडिगो ने यात्रियों से माफी मांगी
वहीं इस समस्या के बाद इंडिगो ने दावा किया कि पिछले दो दिनों से इंडिगो विमान परिचालन को लेकर हो रही परेशानी अगले 48 घंटों में खत्म हो जाएगी. इंडिगो की ओर से जारी बयान में यह दावा किया गया है कि हम स्वीकार करते हैं कि पिछले दो दिनों से पूरे नेटवर्क में इंडिगो का संचालन काफी बाधित रहा है और हम अपने ग्राहकों से हुई असुविधा के लिए क्षमा चाहते हैं.

छोटी-मोटी तकनीकी गड़बड़ियों, सर्दियों के मौसम से जुड़े शेड्यूल में बदलाव, प्रतिकूल मौसम की स्थिति, विमानन प्रणाली में बढ़ती भीड़भाड़ और अपडेट किए गए क्रू रोस्टरिंग नियमों (फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन) के कार्यान्वयन सहित कई अप्रत्याशित परिचालन चुनौतियों का हमारे संचालन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है, जिसकी उम्मीद करना असंभव था.

इंडिगो ने आगे कहा कि इस व्यवधान को रोकने और स्थिरता बहाल करने के लिए हमने अपने शेड्यूल में कुछ समायोजन शुरू किए हैं. ये उपाय अगले 48 घंटों तक लागू रहेंगे और हमें अपने संचालन को सामान्य बनाने में मदद करेंगे और पूरे नेटवर्क में अपनी समयबद्धता को उत्तरोत्तर बहाल करेंगे.

ग्राहकों को मिलेगा रिफंड
इंडिगो की ओर से इस बात का आश्वासन दिया गया है कि पिछले दो दिनों से विमान परिचालन में हो रही परेशानियों की वजह से ग्राहकों की जेब पर कोई असर नहीं होने दिया जाएगा. बयान जारी करके यह कहा गया है कि हमारी टीमें ग्राहकों की असुविधा को कम करने और संचालन को जल्द से जल्द स्थिर करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रही हैं. इसके अलावा, प्रभावित ग्राहकों को उनके गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था या रिफंड की पेशकश की जा रही है.

Latest and Breaking News on NDTV

टर्मिनल में हज़ारों सूटकेस पड़े हैं. उनकी पहचान करने और उन्हें यात्रियों को सौंपने के लिए वहां पर कोई कर्मचारी मौजूद ही नहीं है. फ्लाइट्स कैंसिल होने के बाद भी यात्री अपना सामान लेने के लिए 24 घंटे से ज़्यादा समय तक जूझते रहे.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें