अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*वक्फ कानून के विरोध में हैदराबाद में उमड़ा लोगो का हुजूम*

Share

30 अप्रैल,को ब्लैकआउट विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान

ईदुल अमीन

वक्फ कानून के खिलाफ ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने शनिवार रात को हैदराबाद में बड़ा प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में कांग्रेस, बीआरएस, डीएमके, वाईएसआर कांग्रेस के नेता भी शामिल हुए। प्रदर्शन में 30 अप्रैल, 2025 को ब्लैकआउट विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया गया। बताते चले कि आल इंडिया सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड सहित कई अन्य मुस्लिम संगठनो ने भी 30 अप्रैल को ब्लैक आउट करके वक्फ कानून का विरोध करने का एलान किया है.

एआईएमआईएम के मुख्यालय दारुस्सलाम में आयोजित वक्फ बचाओ, संविधान बचाओ जनसभा में बत्ती गुल विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया गया. इस दौरान रात 9 बजे घरों की सभी लाइटें बंद रहेंगी। हैदराबाद के सांसद और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि यह आंदोलन उन ताकतों के खिलाफ है जो हमें खत्म करना चाहती हैं, लेकिन हम आगे भी बढ़ते रहेंगे। उन्होंने कहा, “हमें बांटने और तोड़ने की कोशिश करने वाली ये ताकतें धराशायी हो जाएंगी। हम अपना सिर नहीं झुकाएंगे। जब मैंने संसद में कानून फाड़ा तो मैंने ऐसा दूसरे धर्मों के उन सभी भाइयों और बहनों की ओर से भी किया, जो इसी तरह के क्रूर कानूनों से प्रभावित होंगे।

इस महासभा में 18 मई को शहर स्तर पर राउंड-टेबल मीटिंग आयोजित करने और बाद में सभी जिलों में इसी तरह की बैठकें आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। एआईएमपीएलबी के अध्यक्ष मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी ने कहा, “हमें अदालतों पर भरोसा है कि इस कानून पर रोक लगेगी। ऐसे लोग हैं जिन्होंने वक्फ संपत्ति पर अतिक्रमण किया है और इस कानून ने वक्फ संपत्ति को फिर से हासिल करना असंभव बना दिया है। उन्होंने कहा कि यह कानून मुसलमानों को उनकी अपनी संपत्ति पर केवल विजिटर बना देगा। रहमानी ने कहा, “मक्का मस्जिद से लेकर किसी भी मस्जिद को गैर-वक्फ संपत्ति माना जा सकता है। आप संपत्ति देखने के लिए एक पर्यटक के रूप में आ सकते हैं। यह कानून कितना खतरनाक है?

एआईएमपीएलबी ने कहा, “स्थानीय अल्पसंख्यक नेताओं और धर्मनिरपेक्ष प्रतिनिधियों को इन बैठकों में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाना चाहिए। 22 मई को हैदराबाद के ईदगाह बिलाली हॉकी ग्राउंड में महिलाओं की एक सार्वजनिक सभा आयोजित की जाएगी। वहीं 25 मई को हैदराबाद में दोपहर 2 बजे से 2.30 बजे तक ह्यूमन चेन बनाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा और 1 जून को धरना दिया जाएगा।

ओवैसी ने कहा कि दाऊदी बोहरा समुदाय कानून का समर्थन नहीं कर रहा है, जबकि बीजेपी दावा कर रही है कि ये समुदाय समर्थन कर रहा है। ओवैसी ने कहा, ‘समुदाय ने संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के सामने कहा था कि वे वक्फ अधिनियम का समर्थन नहीं करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत बीजेपी नेताओं ने समुदाय को गुमराह किया है और गलत तरीके से पेश किया है।’

Ramswaroop Mantri

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें