अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

12 महीने पक्षियों को दाना पानी देने का लिया संकल्प  

Share

 क्रांति फाउंडेशन ने सकोरे वितरित किए     

                                    इंदौर । गर्मियों में पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था करने के लिए श्रीराम एंक्लेव सोसाइटी में क्रांति फाउंडेशन द्वारा इस वर्ष भी सकोरे वितरित करने का अभियान चलाया गया , जिसमें पक्षियों के लिए सकोरे बांटे गए।   

            क्रांति फाउंडेशन की डायरेक्टर, एक्ट्रेस व मॉडल सारिका दीक्षित ने बताया कि पशु पक्षी के लिए केवल गर्मियों के दिनों में ही नहीं बल्कि 12 महीने दाना पानी की व्यवस्था करना चाहिए और अपने घरों की छतों तथा आंगन में दाना पानी की सकोरे रखना चाहिए। पेड़ों के आसपास भी पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था करना चाहिए। अधिकतर संस्थाएं लोगों के लिए प्याउ लगाकर पेयजल की व्यवस्था करती है , लेकिन पक्षियों के लिए गर्मी में दाना पानी की व्यवस्था नहीं हो पाती है, जिसके कारण पक्षी भूख और प्यास से मर जाते हैं। पक्षियों के लिए साल भर दाना पानी की व्यवस्था कर उनकी जिंदगी बचाई जा सकती है। उल्लेखनीय है कि क्रांति फाउंडेशन गरीब बस्ती के बच्चों के लिए स्वास्थ्य और शिक्षा की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए भी कार्य करता है। बच्चों को शिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाने के गुण सिखाने का काम भी क्रांति फाउंडेशन द्वारा किया जाता है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें