अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*PNB ने लोन की वसूली के लिए बनाई खास योजना,100 से ज्यादा NPA खातों को एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनियों को बेचेगा PNB*

Share

देश के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने लोन की वसूली के लिए खास प्लान बनाया है। इस योजना के तहत, बैंक इस साल 100 से ज्यादा NPA खातों को एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनियों (ARCs) को बेचेगा। एनपीए खाते वो होते हैं जिनसे बैंक को पैसा वापस मिलने की उम्मीद कम होती है। ARCs ऐसी कंपनियां होती हैं जो बैंकों से ये एनपीए खाते खरीदती हैं और उनसे पैसा वसूलने की कोशिश करती हैं।

पीएनबी के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ अशोक चंद्रा ने बताया कि उन्होंने 100 से ज्यादा खाते पहचाने हैं। उन्होंने पीटीआई को बताया, ‘हमने 100 से ज्यादा एनपीए अकाउंट की पहचान की है। इनका मूल्य करीब 4,000 से 5,000 करोड़ रुपये होगा। यह बकाया राशि ARCs को बेचने के लिए है।’ इसका मतलब है कि बैंक लगभग 4,000 से 5,000 करोड़ रुपये के NPA खाते ARCs को बेचेगा।

कैसे काम करती है ARCs?

जब कोई बैंक एनपीए अकाउंट को ARCs को बेच देता है तो बैंक की वसूली की जिम्मेदारी खत्म हो जाती है। अब यहां से ARCs उस शख्स से वसूली करती हैं जिसका एनपीए अकाउंट होता है। ARCs कंपनियों लोन की वसूली के लिए वे सभी प्रक्रियाएं आजमाती हैं जो बैंक की होती हैं। इस प्रक्रिया को ऐसे समझें:

मान लीजिए किसी शख्स रमेश (बदला हुआ नाम) के पास किसी बैंक का एक लाख रुपये का लोन था। रमेश ने लोन की कुछ किस्तें दीं और बाद में वह ईएमआई नहीं चुका पाए। लोन की बकाया 80 हजार रुपये रकम रह गई। बैंक रमेश से वसूली नहीं कर पाया और 30 हजार रुपये में रमेश का अकाउंट ARCs को बेच दिया। यह रकम कम या ज्यादा भी हो सकती है। बैंक को ARCs से एकमुश्त पैसा मिल गया। अब यहां से ARCs की जिम्मेदारी शुरू होती है कि वह रमेश से 30 हजार रुपये के बदले इससे ज्यादा रकम वसूले। क्योंकि ARCs को भी प्रॉफिट की जरूरत होती है।

एनपीए अकाउंट वालों पर क्या पड़ेगा असर?

अगर किसी शख्स ने पंजाब नेशनल बैंक से लोन लिया है और उसका अकाउंट एनपीए हो गया है तो वसूली प्रक्रिया अब बैंक नहीं ARCs करेंगी। कई बार सेटलमेंट के दौरान बैंक 20 या 30 फीसदी रकम पर सहमत हो जाते हैं। अगर लोन लेने वाला शख्स वह रकम नहीं दे पाता और उसका अकाउंट ARCs के पास चला जाता है तो उसे अब ज्यादा रकम में लोन सेटल करना पड़ सकता है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें