अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

पुलिस को दबिश में मिली 20 लाख रुपए की 1036 डुप्लीकेट घड़ियां, ब्रांडेड कंपनी का बताकर बेच रहे थे नकली माल

Share

इंदौर

फर्स्ट कॉपी और डुप्लीकेट घड़ियों को ब्रांडेड कंपनी की बताकर बेचने वाले दो व्यापारियों के यहां पर एमजी रोड पुलिस ने देर रात दबिश दी। पुलिस ने करीब 20 लाख से ज्यादा की 1036 घड़ियां जब्त की हैं।

एमजी रोड TI डीवीएस नागर ने बताया कि इलाके में दो दुकानदारों के खिलाफ सूचना मिली थी कि वे जी शाॅक, राडो, ओमेगा कंपनी के डुप्लीकेट घड़ियां ब्रांडेड बता कर बेच रहे हैं। इस पर दो दुकानदारों के यहां दबिश दी गई, जिसमें कुल 1036 डुप्लीकेट घड़ियां बरामद की गईं, जिसकी कीमत लगभग 20 लाख 72 हजार रुपए है। पुलिस ने कॉपीराइट एक्ट का केस दर्ज किया है। अभी आराेपियाें के नाम पता नहीं चले हैं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें