अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

मध्य प्रदेश में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में यौन शोषण का मामला, पुलिस जांच शुरू

Share

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में यौन शोषण का मामला सामने आया है जिसकी भोपाल पुलिस कमिश्नर ने जांच शुरू कर दी है। वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मामले में पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना और पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर को बुलाकर बैठक की और महिला पुलिस अधिकारी को जांच में शामिल कर जांच की जाए।

MP में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में यौन शोषण का मामला, पुलिस जांच शुरू, CM ने बुलाई डीजीपी-सीपी की बैठक

भोपाल की नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में एक प्रोफेसर तपन रंजन मोहंती पर छात्राओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। इसको लेकर आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुलिस महानिदेशक सक्सेना और पुलिस कमिश्नर देउस्कर की बैठक बुलाई। शिवराज सिंह चौहान कहा है कि प्राध्यापक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस से जांच के लिए निर्देश दिए हैँ और जांच में किसी महिला पुलिस अधिकारी को शामिल करने के निर्देश दिए गए हैं। छात्राओं से दुर्व्यवहार सहन नहीं किया जाएगा। 

सुप्रीमकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से भी चर्चा की जाएगी
सीएम चौहान ने कहा है कि इस मामले में अगर आवश्यक हुआ तो सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और हाईकोर्ट के न्यायाशीध से भी चर्चा की जाएगी। सीएम के साथ बैठक के बाद पुलिस कमिश्रर मकरंद देउस्कर ने मीडिया से चर्चा में कहा कि आज से ही इस मामले की जांच शुरू की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। देउस्कर ने कहा कि छात्राओं ने सीएम से मुलाकात कर शिकायत की थी और इसके बाद से छात्राएं पुलिस के संपर्क में हैं।

शिवराज सिंह चौहान ने दिए जांच के आदेश

NLIU के प्रोफेसर पर लगे यौन शोषण के आरोप, शिवराज सिंह चौहान ने दिए जांच के आदेश

इस खबर को सुनें

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को यहां स्थित राष्ट्रीय विधि संस्थान विश्वविद्यालय (एनएलआईयू) के एक प्रोफेसर के खिलाफ लगे यौन उत्पीड़न के आरोप की जांच का निर्देश दिया। उत्तर प्रदेश के जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सुधीर कुमार सक्सेना और भोपाल के पुलिस आयुक्त मकरंद देउस्कर को संबंधित प्रोफेसर के खिलाफ लगे आरोपों की जांच करने और सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। चौहान ने यह भी कहा कि एक महिला पुलिस अधिकारी को भी जांच में शामिल किया जाये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लड़कों और लड़कियों के साथ ‘दुर्व्यवहार’ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यदि आवश्यक हुआ तो इस मामले पर उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के साथ भी चर्चा की जाएगी। एनएलआईयू के एक प्रोफेसर द्वारा लड़कियों के साथ कथित दुर्व्यवहार करने और उसके बाद विद्यार्थियों के विरोध की खबरों पर संज्ञान लेते हुए चौहान ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को तलब किया और मामले की जांच करने का निर्देश दिया।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें