अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

इंदौर में अब पुलिस भी सुरक्षित नहीं! 

Share

चैकिंग कर रही ट्रैफिक पुलिस के साथ युवकों ने की हाथापाई

 इंदौर की छोटी ग्वाल टोली थाना क्षेत्र के मधुमिलन चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस के साथ चैकिंग के दौरान कुछ बदमाशों ने झूमाझटकी कर दी। घटना सोमवार रात की है। जहां ट्रैफिक पुलिस द्वारा एक फोर व्हीलर वाहन की चैकिंग की जा रही थी, उसी दौरान कुछ युवकों ने ट्रैफिक जवान के साथ झूमाझटकी मारपीट शुरू कर दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

PunjabKesari

दरअसल पूरी घटना इंदौर के छोटी ग्वाल टोली थाना क्षेत्र के मधुमिलन चौराहे की है। जहां ट्रैफिक पुलिस द्वारा रोज की तरह चेकिंग की जा रही थी। उसी दौरान एक फोर व्हीलर वाहन को रोककर चैकिंग की जा रही थी मगर कार से कुछ युवक नशे की हालत में नीचे उतरे और पुलिस से बहस करने लग गए। यही नहीं युवकों ने पुलिस के साथ मारपीट और झूमझटकी भी कर डाली। पुलिस ने नरेंद्र बुंदेला, सुनील बुंदेला और दो अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वही कुछ दिन पहले भी राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में नशेड़ियों ने पुलिस के साथ मारपीट की थी। घटनाएं सामने आने के बाद ऐसा लगता है कि बदमाशों के मन से पुलिस का डर अब खत्म होता नजर आ रहा है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें