अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

इंदौर में नाबालिग से रेप के आरोपी IDA इंजीनियर के घर पुलिस की दबिश, आरोपी फरार

Share

इंदौर में नाबालिग से रेप के आरोपी इंदौर विकास प्राधिकरण के इंजीनियर दिनेश गोयल के आवास पर गुरुवार रात पुलिस ने दबिश दी। लसूड़िया पुलिस रात में इंद्रपुरी कॉलोनी स्थित आरोपी के घर पर पहुंची, लेकिन यहां दिनेश गोयल नहीं मिला। मामला तूल पकड़ता देख गोयल के परिवार वालों ने घर के बाहर से नेमप्लेट भी हटा दी है। पुलिस के मुताबिक दबिश के बाद गोयल के बारे में खास जानकारी हाथ नहीं लगी है।

होशंगाबाद का नाम नर्मदापुरम होने पर लगी मुहर

होशंगाबाद को नर्मदापुरम व प्रसिद्ध पत्रकार और कवि माखनलाल चतुर्वेदी के नाम पर बाबई का नाम माखन नगर किए जाने का प्रस्ताव केंद्र को दिया था। इस पर केंद्र सरकार ने गुरुवार को मंजूरी दे दी है।

मध्यप्रदेश की विधानसभा का बजट सत्र 7 मार्च से

मध्‍यप्रदेश की 15वीं विधानसभा का बजट सत्र 7 मार्च से शुरू होगा, जो 25 मार्च तक चलेगा। इसकी अधिसूचना विधानसभा सचिवालय ने गुरुवार को जारी की। विधानसभा के इस 19 दिवसीय सत्र में 13 बैठकें होंगी। सत्र की शुरुआत राज्‍यपाल के अभिभाषण से होगी। इस दौरान आगामी वित्‍तीय वर्ष 2022-2023 का बजट प्रस्‍तुत होगा। शासकीय व अशासकीय कार्य किए जाएंगे। इस सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय में अशासकीय विधेयकों की सूचनाएं प्राप्‍त होने की अंतिम तिथि 23 फरवरी और अशासकीय संकल्‍पों की सूचनाएं 24 फरवरी, 2022 तक प्राप्‍त की जाएंगी। स्‍थगन प्रस्‍ताव, ध्‍यानाकर्षण प्रस्‍ताव तथा नियम 267 के अधीन दी जाने वाली सूचनाएं विधानसभा सचिवालय में 28 फरवरी से कार्यालयीन समय में प्राप्‍त की जाएंगी।

राज्य सरकार वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 10 मार्च को बजट पेश कर सकती है। चूंकि इस दिन 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आएंगे, ऐसे में 10 मार्च की जगह 14 मार्च को बजट पेश होने की संभावना जताई जा रही है ।

दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से CM शिवराज ने मुलाकात की

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। CM दोपहर 4 बजे PM से मिले। इस दौरान उन्होंने मध्यप्रदेश के विकास कार्यों और दूसरे विषयों पर चर्चा की। दिसंबर 2021 में उत्तर प्रदेश में CM कॉन्क्लेव हुई थी, इसमें जो निर्णय लिए गए थे, उसमें मध्यप्रदेश ने कितना काम किया, मुख्यमंत्री इसकी जानकारी भी प्रधानमंत्री को दी। 2022 में पहली बार दोनों के बीच वन टू वन मुलाकात हुई है। इससे पहले मुख्यमंत्री 30 सितंबर 2021 को प्रधानमंत्री से मिले थे।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया का ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी दौरा रद्द; आज आना था

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का 3 फरवरी से प्रस्तावित तीन दिवसीय ग्वालियर दौरा रद्द हो गया है। दौरा निरस्त होने का कोई ठोस कारण नहीं बताया गया है, लेकिन ग्वालियर में जो ताजा हालात हैं, वह दौरा निरस्त करने के पीछे सबसे बड़ी हैं। वर्षों पुरानी हजीरा सब्जी मंडी को प्रशासन द्वारा जबरदस्ती तोड़ने के बाद शहर में हंगामा मचा हुआ है। कांग्रेस हर दिन प्रदर्शन कर रही है। पुतला दहन में पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर तक झुलस चुके हैं। ऐसे में सिंधिया ग्वालियर आना नहीं चाहते हैं। उनको 4 से 6 फरवरी के बीच ग्वालियर, दतिया व शिवपुरी के दौरे पर जाना था।

भोपाल में गायों की मौतों पर कांग्रेस का प्रदर्शन, गौ संवर्धन बोर्ड ऑफिस घेरा

भोपाल के बैरसिया में हुई गायों की मौत को लेकर कांग्रेस सड़क पर उतर आई है। पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक पीसी शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माता मंदिर चौराहे पर गाय की पूजा की। इसके बाद गौ संवर्धन बोर्ड ऑफिस का घेराव कर प्रदर्शन किया जा रहा है। गोशाला भाजपा नेत्री निर्मला देवी शांडिल्य की है। रविवार को गोशाला में बने कुएं में 20 गायों के शव मिले थे। 80 से ज्यादा गायों के शव और कंकाल मैदान में पड़े मिले थे। संचालिका निर्मला देवी पर केस दर्ज हो चुका है। गोशाला का संचालन प्रशासन अपने हाथ में ले चुका है।

10 एकड़ सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा

भोपाल के बैरसिया के बसई गांव की गौ सेवा भारती गोशाला भले ही सरकारी जमीन पर बनी हो, लेकिन इसके बहाने BJP नेत्री और गोशाला संचालिका निर्मला शांडिल्य ने करीब 10 एकड़ सरकारी जमीन पर भी कब्जा जमा लिया। तालाब किनारे की जमीन पर तार फेंसिंग कर बड़ा बाड़ा बना लिया गया है। अब जिला प्रशासन निर्मला का कब्जा हटाएगा। इसके लिए गायों को दूसरी गोशाला या सुरक्षित जगह पर शिफ्ट किया जाएगा। निर्मला को SDM ने नोटिस भी थमाया है। पूरी खबर पढ़िए

रविवार को गोशाला के कुएं में 20 गायों के शव मिले थे। 80 से ज्यादा गायों के शव और कंकाल मैदान में पड़े थे। गायों की उम्र 5 से 7 साल थी।

रविवार को गोशाला के कुएं में 20 गायों के शव मिले थे। 80 से ज्यादा गायों के शव और कंकाल मैदान में पड़े थे। गायों की उम्र 5 से 7 साल थी।

प्रदेश में नहरों से पानी लेने की दर नहीं बढ़ेगी

मध्यप्रदेश में नहरों से पानी लेने पर दरें नहीं बढ़ाई जाएंगी। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा- मैं किसान भाइयों के बीच फैलाया जा रहा भ्रम दूर कर दूं। नहरों से पानी लेने पर किसानों के लिए कोई नई दर बढ़ाने का फैसला राज्य सरकार ने नहीं किया है। वर्तमान दर यथावत रहेगी। भ्रम की स्थिति नए प्रस्ताव को लेकर हो रही है। इसमें बिजली के जरिए से पंप द्वारा सिंचाई होने की बात है। कांग्रेस के घर-घर चलो अभियान चलाने पर गृहमंत्री ने कहा कि इसमें तो PCC चीफ कमलनाथ ही दिख रहे। बाकी नेता तो साथ नहीं दे रहे। वैसे भी कमलनाथ ने पूरी कांग्रेस को घर बैठा दिया है। कमलनाथ जी आप मुख्यमंत्री थे, तो लोगों को चलो-चलो करते थे। आज घर-घर चलो की बात कर रहे हैं।

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

Follow us

Don't be shy, get in touch. We love meeting interesting people and making new friends.

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें