अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*खाद लेने आए गरीब किसान पर टूट पड़े पुलिसवाले, पीट-पीटकर बना दिया ‘लंगड़ा’*

Share

रीवा में खाद वितरण केंद्र के बाहर पुलिस ने आदिवासी किसान पर लात घूंसे बरसाए. इस दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि, इस मामले में पुलिस का कहना है कि जिस किसान की पिटाई की गई वह नशे की हालत में था और हंगामा कर रहा था. वहीं दूसरी तरफ आदिवासी किसान ने पुलिस के आरोपों को निराधार बताया. मारपीट के बाद किसान के पैर में चोट लगी, जिससे वह लंगड़ाकर चलने लगा.

इसके साथ ही किसान ने पुलिस पर बिना वजह पीटने का आरोप भी लगाया. आदिवासी किसान ने पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है. दरअसल, किसान इन दिनों खाद के लिए परेशान हैं. घंटों लाइन में लगने के बाद उन्हें खाद मिलती है. इसी बीच रीवा के जवा में एक किसान के साथ पुलिसकर्मियों के मारपीट करने का आरोप लगा है. आरोप है कि किसान समृद्धि केंद्र जवा महूहा टोला में एक आदिवासी किसान प्रभुदयाल के साथ पुलिसकर्मियों ने मारपीट की.

जो मारपीट का वीडियो सामने आया है. उसमें साफतौर पर देखा जा सकता है कि दो पुलिसकर्मी किसान को पकड़कर गाड़ी में बैठाते हुए उसकी पिटाई करते नजर आ रहे हैं. किसान ने बताया कि जब मैं अपना टोकन लेकर काउंटर पर पहुंचा तो वहां के कर्मचारियों ने मुझे दो बोरी खाद देने के लिए बोला. तब मैंने कहा कि एक टोकन में पांच बोरी खाद देने का नियम आप लोगों ने बनाया है.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें