अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

एमपी में सियासी हलचल तेज, जानिए वीडी शर्मा ने क्यों की गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से मुलाकात

Share

भोपाल. बीजेपी में लगातार दिग्गजों के बीच बंद कमरे में हो रही मुलाकातों से प्रदेश की सियासी हलचल तेज हो गई है. सवाल यह उठ रहा है कि क्या सरकार या संगठन में कोई बड़ा फेरबदल होने वाला है. आज प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी नरोत्तम मिश्रा से मुलाकात की. वह उनके निवास पर पहुंचे और बंद कमरे में करीब 1 घंटे तक लंबी चर्चा की.

मुलाकात खत्म होने के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि बीजेपी एक परिवार है. सदस्यों के बीच में मुलाकात के दौर चलते रहते हैं. बता दें, गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के बंगले पर बीते कुछ दिनों में हलचल तेज हुई है. सबसे पहले बीजेपी के दिग्गज नेता और अमित शाह के करीबी कैलाश विजयवर्गीय ने उनसे मुलाकात की.

लॉकडाउन के बाद औपचारिक मुलाकात- मिश्रा

उस वक्त भी कैलाश विजयवर्गीय और नरोत्तम मिश्रा के बीच करीब 1 घंटे तक बंद कमरे के अंदर चर्चा हुई. इसके बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रभात झा ने भी उनके बंगले पर जाकर करीब 1 घंटे तक मुलाकात की. केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने भी गृहमंत्री से मुलाकात की और अब प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बीडी शर्मा ने मुलाकात की. इस मुलाकात के अब कई मायने निकाले जाने लगे हैं. लेकिन, हर बार की तरह वीडी शर्मा से मुलाकात करने के बाद भी नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि लॉकडाउन खुला है. सभी एक दूसरे से मिल रहे हैं. पता नहीं लोग तरह-तरह के कयास क्यों लगा रहे हैं?
उन्होंने कहा यह महज एक मुलाकात थी और कुछ नहीं. वहीं, उन्होंने अजय सिंह के बयान पर कहा कि कमलनाथ के ट्विटर के सुर बेसुरे हो गए और अब वो उनके अपनों को भी पसंद नहीं आ रहे हैं. अजय सिंह ने भी सयम बरतने को कहा है. उनके बोलने को विंध्य का अपमान बताया है. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कोरोना संक्रमण की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है.

Ramswaroop Mantri

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें