वैचारिक कार्यकर्ता तैयार करना आज की सबसे बड़ी जरूरत
समाजवादियों के होली मिलन समारोह में बोले वक्ता
इंदौर के समाजवादी कार्यकर्ताओं से होली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद कल्याण जैन ने कहा कि आज राजनीति में विचार की राजनीति करने वाले कार्यकर्ताओं का अभाव हो गया है। इसी के चलते नफरत की राजनीति बढ़ रही है । इसे रोकने के लिए जरूरी है कि विचार शील कार्यकर्ता तैयार दिए जाएं । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सोशलिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामबाबू अग्रवाल ने कहा कि वैचारिक कार्यकर्ता तैयार करने के लिए फिर से शिविरों की जरूरत है ।


कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजवादी सुभाष रानाडे, जीवन मंडलेचा, रामस्वरूप मंत्री मोहम्मद अली सिद्दीकी, मिलिंद रावलआदि ने भी विचार व्यक्त किए । कार्यक्रम में तय किया गया कि जल्द ही इंदौर में लोहिया सामाजिक संस्था की ओर से एक बड़े वैचारिक सेमिनार का आयोजन किया जाएगा । जिसमें देश के ख्यातनाम पत्रकारों और विचारकों को आमंत्रित किया जाएगा ।कार्यक्रम में सोशलिस्ट पार्टी इंदौर की जिला अध्यक्ष सुषमा यादव, महिला सभा की अध्यक्ष दुर्गा यादव किशोर माहेश्वरी, सोशलिस्ट पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डी एस मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह भदोरिया सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रामस्वरूप मंत्री





