अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

पोरवाल बनें जनसंपर्क आयुक्त, पदभार ग्रहण कर अधिकारियों से की बैठक

Share

भोपाल। सचिव जनसम्पर्क विवेक पोरवाल को जनसम्पर्क आयुक्त बनाया गया है। पोरवाल ने आयुक्त जनसंपर्क का पदभार ग्रहण कर आज अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके साथ ही उन्होंने मध्य प्रदेश माध्यम में प्रबंध संचालक (एम.डी.) का भी पदभार ग्रहण किया। जनसम्पर्क संचालनालय में कार्यभार ग्रहण करने के बाद विवेक पोरवाल ने अधिकारियों की बैठक ली। पोरवाल ने बैठक के दौरान जनसंपर्क की कार्यप्रणाली की जानकारी हासिल करते हुए अधिकारियों को बेहतर कार्य करने के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही जनसम्पर्क आयुक्त ने विभाग के विभिन्न प्रभागों के मौजूदा कार्यों की भी जानकारी अधिकारियों से ली। इसके साथ ही उन्होंने मध्य प्रदेश माध्यम में प्रबंध संचालक (एम.डी.) का भी पदभार ग्रहण किया। गौरतलब है कि जनसम्पर्क आयुक्त पोरवाल 2000 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उनके पास अभी जनसंपर्क के अतिरिक्त मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन का विमानन विभाग भी है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें