अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करना सपा विधायक पूजा पाल को भारी पड़ गया,अखिलेश यादव ने सपा से निकाला*

Share

उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करना सपा विधायक पूजा पाल को भारी पड़ गया।उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र में सीएम योगी आदित्यनाथ और उनकी सरकार की तारीफ करना सपा की बागी विधायक पूजा पाल को मंहगा पड़ गया। बागी विधायक को समाजवादी पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पूजा पाल के पति राजू पाल की अतीक अहमद के गैंग ने प्रयागराज में हत्या कर दी थी। हाल में पूजा पाल ने विधानसभा सत्र के बीच योगी आदित्यनाथ को न्याय दिलाने और अतीक अहमद समेत गैंग को मिट्टी में मिलाने के लिए धन्यवाद कहा था।

सपा मुखिया अखिलेश यादव की ओर से जारी पत्र में लिखा गया कि आपको सचेत करने के बाद भी पार्टी विरोधी गतिविधियां बंद नहीं की गईं, जिससे पार्टी को भारी नुकसान हुआ। आपको समाजवादी पार्टी एवं सभी पदों से तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया जाता है।

सीएम योगी की खुलकर तारीफ

बता दें, सपा विधायक पूजा पाल ने विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खुलकर तारीफ की थी। इसके बाद से तमाम तरह की चर्चाएं चलने लगी थी। विजन डॉक्यूमेंट 2047 पर हुई 24 घंटे की मैराथन चर्चा के दौरान पूजा पाल ने कहा कि मैंने अपना पति खोया है, सब जानते हैं कि मेरे पति की हत्या कैसे हुई और किसने की।

पूजा पाल ने सदन में कहा मैं मुख्यमंत्री को धन्यवाद करती हूं जिन्होंने मुझे न्याय दिलाया और मेरी बात तब सुनी जब किसी ने नहीं सुनी। मुख्यमंत्री ने प्रयागराज में मुझ जैसी कई महिलाओं को न्याय दिलाया और अपराधियों को दंड दिया। मुख्यमंत्री ने जीरो टॉलरेंस जैसी नीतियां लाकर अतीक अहमद जैसे अपराधियों मिट्टी मिलाया है। आज पूरा प्रदेश मुख्यमंत्री की ओर विश्वास से देखता है।

अतीक अहमद को सीएम ने मिट्टी में मिलाया

मेरे पति के हत्यारे अतीक अहमद को मुख्यमंत्री ने मिट्टी में मिलाने का काम किया। मैं उनके इस जीरो टॉलरेंस का समर्थन करती हूं। मैंने तब आवाज उठाई जब मैंने देखा कि कोई भी अतीक अहमद जैसे अपराधियों के खिलाफ लड़ना नहीं चाहता। जब मैं इस लड़ाई से थकने लगी, तब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुझे न्याय दिलाया।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें