अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

लाल किले में प्रदेश के लोककलाकारों की बुंदेली लोकनृत्य की प्रस्तुति

Share

भोपाल : केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा लाल किला प्रांगण में 23 से 31 जनवरी, 2024 तक आयोजित भारत पर्व-2024 में आज प्रदेश के लोककलाकारों द्वारा बुंदेली लोकनृत्य- नौरता और बरेदी की प्रस्तुति दी गई। विगत दिवस निमाड़ी लोकनृत्य- फगवा और भील जनजातीय नृत्य भगौरिया की भी प्रस्तुति हुई थीं।

पर्व में मध्यप्रदेश राज्य के ODOP उत्पादों की प्रदर्शनी, थीम स्टॉल तथा प्रदेश के व्यंजनों का फूड स्टॉल भी लगाया गया है।उल्लेखनीय है कि भारत पर्व का आयोजन प्रति वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर लाल किला प्रांगण में किया जाता है। इस आयोजन में प्रत्येक राज्य की संस्कृति, उत्सव, व्यंजन, हस्तशिल्प व हथकरघा का प्रदर्शन किया जाता है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें