इंदौर:- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खजराना की श्रेष्ठ प्राचार्य श्रीमती पूनम गुप्ता ने अपने जन्मदिन पर सेवा भारती द्वारा संचालित जीवन उमंग बालिका अनुसूचित जनजाति छात्रावास बिचोली मरदाना की बालिकाओं के शैक्षणिक विकास एवं भोजन के लिए ₹2100/- की राशि पेटीएम के माध्यम से सेवा भारती के खाते में जमा की। इस पुनीत कार्य के लिए सोहन लाल परमार, श्री एच एल खुशाल जिला शिक्षा अधिकारी देवास, महेश गांधी, जन शिक्षक विपिन जोशी, जितेंद्र परमार बिचोली मरदाना की प्रभारी प्राचार्य श्रीमती प्रीति कामरगांवकर, राजन कुमार विसूरिया, दिनेश परमार ,शरद कोठारी, भगवानदास सोलंकी, रत्ना शर्मा, बलवंत सोलंकी, दिनेश पटेल, अर्पणा जैन, क्षमा व्यास, रामकिशन यादव, सविता सोलंकी, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र मकवानी ,महेंद्र शर्मा, राजेंद्र कुमार आचार्य, रमेश चंद्र निनामा, प्रदीप त्रिवेदी, योगेंद्र गिते, श्रीमती वंदना श्रीवास्तव, बी एल चौहान, नरेश वर्मा, मनोज खोपकर, श्रीमती रचना दुबे, माधवसिंह बामनिया, पत्रकार वीरेंद्र मिश्रा,सुनील सोलंकी, संजय नेल्सन, धीरेंद्र जोशी, तपन जिंदल सहित अनेक प्राचार्य, शिक्षक गण ,समाजसेवियों ,इष्टमित्रों ने श्रीमती पूनम गुप्ता को जन्मदिन की बधाई दी। श्रीमती गुप्ता ने अपने शिक्षकों, इष्टमित्रों से आह्वान किया कि जन्मदिन पर होने वाली फिजूलखर्ची ना करते हुए राष्ट्रहित, समाजहित एवं परमार्थ के अपना योगदान देना चाहिए।
प्राचार्य श्रीमती पूनम गुप्ता ने बालिकाओं के शैक्षणिक विकास 2100/- की राशि जमा की





