इन्दौर/दुनिया के मेहनत कशों को 1मई 1886 के दिन अमेरिका के शिकागों शहर में निहत्थे मजदूरों पर गोलियां चलाकर मजदूर आन्दोलन को सुर्ख कर दिया,ये मजदूर जुलुस निकाल कर 8 घण्टे काम करने की मांग कर रहे थे जो साम्राज्यवाद और पुंजीवादी ताकतों को गंवारा नहीं था इस जुलुस के चार साथी शहीद हुए जिनके खुन से लथपथ कपडों को आन्दोलन कारीयों ने अपना सिम्बाल बनाकर लाल झण्डे का निर्माण किया और आन्दोलन जारी रखते हुए सफलतापूर्वक 8 घण्टे काम की मांग को मनवाने में सफलता हांसिल की जो दुनिया भर में माना गया परन्तु अब मोदी सरकार के द्वारा मजदूर विरोधी निति लाकर फिर से 12 घण्टे काम के करने पर आमादा है और पुन्जीवाद को बढावा देने में लगी है अत: हर मेहनतकश के लिए यह दिन अत्याचार की पराकाष्ठा को पार करने वाला दिन बन सकता है इसलिए हर वर्ग के मेहनतकश को इस अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के जुलुस और सभा में दिनांक 1मई 2023 को शाम 5-30 बजे पाटनी पुरा चौराहे से जुलुस निकाल कर मालवा मिल चौराहे पर सभा में परिवर्तित होगा,इसमें बड चढकर हिस्सेदारी निभाने के लिए समय पर इस कार्यक्रम में शरीक जरूर होवें!
यह जानकारी और अनुरोध :– सीटू, एक, इन्टक,एच एम एस, सिटू ट्रेड यूनियन कोसिंल्, संयुक्त ट्रेड यूनियन कोंसिल,सेवा, ए आईयुटीयुसी, कैन्द्रिय कर्मचारी समन्वय समिति बी एस एन एल यू इन्श्योरेंस एम्पलाईज एसोसिएशन, इन्दौर डिवीजन इन्श्योरेंस एम्पलाईज एसोसिएशन, मध्यप्रदेश बैंक एम्पलाईज एसोसिएशन, मध्यप्रदेश बैंक आफिसर्स एसोसिएशन, मध्यप्रदेश को आपरेटिंग बैंक फेडरेशन, अखिलभारतीय किसान सभा, किसान सभा(अजय भवन) के कैलाश लिम्बोदिया सी एल सर्रावत, अरूण चौहान, रुद्र पाल यादव, सोहनलाल शिंदे, श्याम सुन्दर यादव, लक्ष्मीनारायण पाठक,अजीत केतकर, हरिओम सुर्यवंशी पास्केल एन्थोनी,प्रकाश शर्मा इत्यादियों ने संयुक्त रूप से किया!





