अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*वंचित और कमज़ोर लोगों के लिए अखबार नहीं रहे : प्रो अरुण चतुर्वेदी*

Share


उदयपुर. आज का मीडिया ताकतवर लोगों और सत्ता के निकट है मगर जो लोग वंचित हैं और जिनके हितों के लिएसंघर्ष आवश्यक है उनका मीडिया कृत्रिम साँसों पर है | सत्ता के लिए प्रोपेगेंडा करने वाले मीडिया के सामने कोईसंकट नहीं है | वह तो मुनाफे के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं पर जो वैकल्पिक मीडिया है उसके सामनेअनेक चुनौतियाँ हैं | उक्त विचार मोहन लाल सुखाडिया विश्वविद्यालय के कला महाविद्यालय के पूर्व अधिष्ठाता प्रोअरुण चतुर्वेदी ने महावीर समता सन्देश पाक्षिक के 34वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये |

उन्होंने कहा कि वैकल्पिक मीडिया को मज़बूत कर ही लोकतंत्र की रक्षा की जा सकती है | इस अवसर पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पंजाब केसरी दैनिक के स्थानीय संपादक सुभाष शर्मा ने कहा कि
स्थानीय पत्रकारिता अधिक चुनौतीपूर्ण है | इसमें अधिक साहस की आवश्यकता होती है |

उन्होंने कहा कि यद्यपि निष्पक्ष पत्रकारिता अब कठिन होती जा रही है फिर भी ऐसे साहसिक पत्रकारों की कमी नहीं है जो सच के साथखड़े होने से पीछे नहीं हटते | दैनिक भास्कर , नयी दुनिया , जागरण , राजस्थान पत्रिका , पंजाब केसरी जैसेराष्ट्रिय समाचार पत्रों में काम करने के अनुभव के आधार पर उन्होंने बताया कि समाचार जगत में व्यावसायिकताकी वृद्धि हुई है | इलेक्ट्रोनिक माध्यमों में ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए दबाव बढ़ा है जिस से पत्रकारिता का स्तर भी प्रभावित हुआ है | कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के फिशरीजमहाविद्यालय के पूर्व अधिष्ठाता प्रो विमल शर्मा ने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में ऐसे युवाओं की आवश्यकता है जो उसके आदर्शों के अनुरूप काम कर सकें |

उन्होंने महावीर समता सन्देश के संघर्ष की तारीफ़ करते हुए कहा किकठिन परिस्थितियों में भी इस पात्र ने कोई समझौता नहीं किया | कार्यक्रम में उर्दू लेखिका और उपन्यासकार डॉसरवत खान ने अपने विचार रखते हुए कहा कि जनता के सवालों को उठाना , आन्दोलनों में भागीदारी करना औरसत्ता से सवाल करना ही महावीर समता सन्देश की पहचान रही है | बोहरा यूथ सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्राचार्यडॉ. जोहरा खान ने कहा कि आम लोगों की तकलीफों को बयान करना ही सच्ची पत्रकारिता है |

उन्होंने बताया किउनके विद्यालय में कला संकाय खोलने की अनुमति नहीं दी जा रही है जबकि वहां विद्यार्थियों की मांग है |कार्यक्रम में वरिष्ठ कवि रामदयाल महरा तथा वरिष्ठ पत्रकार संपत बापना ने कवितायें प्रस्तुत की | कार्यक्रम केअध्यक्ष बोहरा यूथ सेन्ट्रल समिति के अध्यक्ष कमांडर मंसूर अली ने बताया कि देश में इस समय जो सरकार हैवह निष्पक्ष पत्रकारिता के खिलाफ है |

अंतर राष्ट्रिय मामलों में जहाँ वह बुरी तरह असफल हुई है वहीँ देश केअल्पसंख्यकों के प्रति दमन और भेदभाव की नीति का पालन किया जा रहा है | इन विषयों पर सच्चाई से लिखनेवाले पत्रकारों को जेल में डाला जा रहा है | उन्होंने कहा कि यह सब अधिक दिन तक चलने वाला नहीं है |

प्रारंभमें महावीर समता सन्देश के प्रधान संपादक हिम्मत सेठ ने अतिथियों का स्वागत किया और अपनी पत्रकारिता कीयात्रा का ब्यौरा दिया | उन्होंने कहा कि अब महावीर समता सन्देश का यू ट्यूब चैनल भी चल रहा है जिसके पांचसौ से अधिक एपिसोड प्रसारित किये जा चुके हैं | कार्यक्रम का संचालन महावीर समता सन्देश के संपादक वरिष्ठपत्रकार एवं माणिक्य लाल वर्मा श्रमजीवी महाविद्यालय के पूर्व अधिष्ठाता प्रो हेमेन्द्र ण्डालिया ने किया | धन्यवाद डॉ भारत सिंह राव ने ज्ञापित किया |

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें