देपालपुर । नगर परिषद देपालपुर ने कोविड -19 टिकाकरण में अपनी अहम भुमिका निभाते हुए अब तक 80 प्रतिशत नागरिकों को टीका लगाने का प्रयास किया है । जिसमें आशा कार्यकर्ता , आंगनवाडी कार्यकर्ता , बीएलओ , शिक्षक , नगर परिषद के कर्मचारियों ने दल के रूप में नागरिकों को जागरूक करने का कार्य किया है । नगरीय क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में टीकाकरण शिविर लगाये गये । शिविर में कम प्रगति के कारण नगर परिषद देपालपुर के सीएमओ चन्द्रशेखर सोनीस ने मौर्चा संभालते हुए स्वास्थ्य विभाग के साथ साथ टीकाकरण अभियान को पुरा करने में अपनी अहम भुमिका निभाई । नगरीय क्षेत्र में आशा कार्यकर्ता , आंगनवाडी कार्यकर्ता , बीएलओ , शिक्षक , नगर परिषद के कर्मचारियों का दल बनाया गया । निकाय की कचरा वाहन द्वारा प्रत्येक वार्डों में एनाउंसमेंट भी कराया गया । जिन वार्डों में रहवासी टीकाकरण लगाने में आना कानी कर रहे थे , उन वार्डों में एसडीएम रवि कुमार सिंह , तहसीलदार बजरंग बहादुरसिंह , सीएमओ चन्द्रशेखर सोनीस ने जाकर उन्हें समझाईस देकर टीकाकरण के प्रति प्रेरित किया । सीएमओ चन्द्रशेखर सोनीस ने बताया कि एसडीएम रवि कुमार सिंह के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में बीएमओ डॉ चन्द्रकला पंचोली तथा जनप्रतिनिधियों के सहयोग से विभिन्न वार्डों में कोविड -19 टीकाकरण शिविर लगाए गए । जिसमें आशा कार्यकर्ता , आंगनवाडी कार्यकर्ता , बीएलओ , शिक्षक , नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा लोगों को शिविर में प्रेरित करते हुए लाने का कार्य किया गया है । जिससे टीकाकरण कार्य में प्रगति हुई है । शेष नागरिकों का भी टीकाकरण जल्द से जल्द कर शत प्रतिशत लक्ष्य को पुरा किया जाएगा ।
You may also like
सरकारी लैब में जहर जांचने की सुविधा नहीं,अब 200 करोड़ रुपए खर्च करेगी सरकार
Share भोपाल मध्य प्रदेश में खाद्य एवं औषधि प्रशासन के पास तीन प्रयोगशालाएं हैं। लेकिन इन तीनों लैब में कहीं भी जहर जांचने की सुविधा नहीं है। इसका नुकसान तब हुआ जब जबलपुर के एक मामले में प्रसाद खाने से 19 लोग बीमार हो गए...
3 min read
मप्र के आदिवासी अंचलों में पलायन बनी गंभीर समस्या
Share भोपालमप्र के आदिवासी अंचलों (विशेषकर झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन और डिंडोरी) में लोग आजीविका के अभाव में मौसमी और स्थायी पलायन के गंभीर शिकार हैं। एक अनुमान के अनुसार, इन क्षेत्रों की एक बड़ी आबादी काम...
5 min read
आलाकमान तय करेगा किसको मिलेगी निगम-मंडलों में नियुक्ति
Share मप्र में करीब दो साल के इंतजार के बाद नेताओं को राजनीतिक नियुक्ति की आस जगी है। निगम-मंडल-प्राधिकरणों में अध्यक्ष और उपाध्यक्षों की नियुक्ति के लिए सूची तैयारी हो गई है। सूत्रों का कहना है कि सत्ता-संगठन ने सूची...
5 min read




