अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

शिवनगर व शिवदर्शन नगर की बस्तियों को तोड़ने के खिलाफ कलेक्टर कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन,दिया ज्ञापन

Share

मुसाखेड़ी में स्थित शिवनगर और शिवदर्शन नगर के रहवासियों के द्वारा बस्तियों को उजाड़े जाने के खिलाफ  कलेक्टर कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया और ज्ञापन दिया गया। दरअसल नगर निगम के मास्टर प्लान के तहत आर.ई. 2 भूरी टेकरी से आर.टी.ओ. रोड बनाया जा रहा है।

जिसका नक्शा वास्तविकता में अग्रवाल पब्लिक स्कूल से सीधे होते हुए जाना था। लेकिन अधिकारियों द्वारा रसूखदारों से सांठगांठ करके यह नक्शे को प्रभावित कर दिया गया और इस नक्शे का रुख शिवनगर और शिवदर्शन नगर की तरफ मोड़ दिया गया। जिसमें शिवनगर और शिवदर्शन नगर के लगभग 150-200 घर को तोड़ा जाएगा। स्मार्ट सिटी, सौन्दर्यीकरण, रोडचौड़ीकरण एवं रोड निकालने के नाम पर इंदौर शहर के हजारों-हजार मजदूरों को इंदौर शहर से बाहर भेज दिया गया। जिसके लिए रोजी रोजगार का संकट उनकी जीवन में बड़ा संकट दिख रहा है। इसी तर्ज पर शिव नगर- शिवदर्शन नगर, शांति नगर के रहवासियों को नगर निगम यहां से हटा के इंदौर शहर से कोसों दूर बाहर भेजना चाह रही है। वहां पर उन्हें फ्लैट देने का वादा कर रहे हैं यह फ्लैट ₹2 लाख में दिए जाएंगे। पहली बात तो यह है कि इतना पैसा यह मजदूर परिवार कैसे भरेंगे।

दूसरी बात वहां जाने पर क्या उनको रोजगार मिलेगा? क्या उनके बच्चों को पढ़ाई, इलाज मिल पाएगा? जाने आने के लिए परिवहन व्यवस्था मिल पाएगी? यह सब सवाल आज हमारे सामने हैं 10 साल में ना वहां पर परिवहन की व्यवस्था है ना इलाज, स्कूल की व्यवस्था है और  लोगों के रोजगार के लिए भी वहां पर कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में इन लोगों को वहां भेज कर इनके जीवन के साथ खिलवाड़ करने के अलावा और कुछ नहीं है।  रहवासियों ने मांग की है  RE-2रोड प्रोजेक्ट रद्द किया जाए यदि रोड बनाया जाता है तो  उनको वहां से विस्थापित ना किया जाए बल्कि वहीं पर पड़ी जमीन पर उनको बसाया जाए रहवासियों ने यह भी कहा है कि अभी तो कुछ लोग ही आये है इसका विरोध करने आने वाले समय मे यह आंदोलन और भी बड़ा होगा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में बस्ती के साथी शामिल हुए जिसमें गोपाल जी, एस. रामस्वरूप मंत्री जी, प्रमोद नामदेव जी, भारत चौहान, आरजू  जी,प्रवीण जी, अनिल जी, अरुण जी एवं तमाम बस्ती के नागरिक शामिल हुए।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें