कर्नाटक से पदयात्रा कार इंदौर पहुंचे नागराज का किया स्वागत
इंदौर । देश भर के 500 से ज्यादा किसान संगठनों के संयुक्त मोर्चा द्वारा तीनों कृषि कानून और बिजली संशोधन बिल 2021 के खिलाफ चलाए जा रहे आंदोलन के 11 माह पूर्ण होने पर आज देश भर में विरोध प्रदर्शनों का आयोजन किया गया इसी के तहत संयुक्त किसान मोर्चा इंदौर इकाई से जुड़े विभिन्न किसान संगठनों के कार्यकर्ताओं ने लक्ष्मी नगर कृषि उपज मंडी में धरना दिया और प्रदर्शन कर राष्ट्रपति व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा । आज के प्रदर्शन में संयुक्त किसान मोर्चा इंदौर से जुड़े अखिल भारतीय किसान सभा किसान संघर्ष समिति अखिल भारतीय किसान खेत मजदूर संगठन भारतीय किसान मजदूर सेना सीटू एचएमएस आदिवासी विकास महासभा सहित विभिन्न संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता शरीक थे ,जिसमें प्रमुख रुप से रामस्वरूप मंत्री अरुण चौहान, सी एल सर्रावत, बबलू जाधव ,लाखन सिंह डाबी, शैलेंद्र सिसोदिया ,मोहम्मद अली सिद्दीकी, छेदीलाल यादव, राकेश निनामा , सोनू शर्मा, भरत सिंह सोलंकी भागीरथ कछवाय आदि शरीक थे।

धरना स्थल पर विभिन्न किसान नेताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से चल रहे किसान आंदोलन को दबाने के लिए केंद्र की ओर प्रदेश की सरकार तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है झूठे सच्चे आरोपों के बावजूद जब किसान आंदोलन नहीं रोका तो उसे हिंसक बनाने की कोशिश हो रही है । इसी के तहत लखीमपुर खीरी में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी और उनके बेटे ने किसानों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन को गाड़ियों से रौंदा और नरसंहार किया ।सभा को सर्वश्री नागराज के, अरुण चौहान, रामस्वरूप मंत्री, सी एल सर्रावत, बबलू जाधव, सोनू शर्मा ,अशोक पाटिल आदि ने संबोधित किया ।

फरवरी महीने के प्रारंभ में कर्नाटक के बेलगाम से किसान आंदोलन के समर्थन में पदयात्रा करते हुए आईटी इंजीनियर नागराज के कल ही इंदौर पहुंचे थे अभी तक हुए साडे 4000 किलोमीटर की पदयात्रा कर इंदौर पहुंचे हैं तथा 26 नवंबर को किसान आंदोलन का 1 वर्ष पूर्ण होने पर दिल्ली पहुंचेंगे ।आज के धरना स्थल पर नागराज और उनके सहयोगी पुलिया के अशोक कदम का संयुक्त किसान मोर्चा इंदौर इकाई के घटक संगठनों की ओर से स्वागत किया गया प्रद र्शन और धरना समाप्ति के बाद के नागराज को देवास के लिए रवाना किया गया । बाद में कार्यकर्ताओं ने मंडी कार्यालय पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के नाम दो अलग-अलग ज्ञापन मंडी सचिव को सुपर जिसमें मांग की गई है कि केंद्रीय गृह मंत्री श्री अजय मिश्रा टेनी को उनके पद से तत्काल बर्खास्त किया जाए, श्री अजय मिश्रा टेनी को भी हत्या (ऊपर वर्णित अन्य आरोपों के अलावा धारा 120 बी के तहत आपराधिक साजिश) में उनकी भूमिका के लिए तुरंत गिरफ्तार किया जाए। इस घटना की जांच उच्चतम न्यायालय की प्रत्यक्ष निगरानी में एसआईटी से कराई जाए। खेती और किसान विरोधी तीनों कानून तथा बिजली संशोधन बिल तत्काल वापस लिया जाए । 2020 से बकाया सोयाबीन का प्रधानमंत्री फसल बीमा राशि का भुगतान शीघ्र कराया जाए ,प्याज भावांतर राशि का भुगतान किया जाए, 186 किसानों का मंडी में माल बेचने का बकाया भुगतान जो 2 वर्षों से लंबित है उसे मंडी निधि से किया जाए, सोयाबीन भावांतर राशि का भुगतान शीघ्र से शीघ्र किया जाए, गेहूं और सोयाबीन की बोनस राशि का भुगतान कराया जाए ,सोयाबीन आरबीसी 6/4 का बकाया मुआवजा राशि जल्द से जल्द दी जाए, फसल बेचने वाले किसानों को दो लाख तक का भुगतान नगद किया जाए , तीनों मंडियों में 10 टन का इलेक्ट्रॉनिक कांटा लगाया जाए , देपालपुर तहसील के गांव सूमठा में स्टॉप डेम की ऊंचाई बढ़ाने सेकडो हेक्टर कृषि भूमि डूब रही है और फसल बर्बाद हो गई है। फसल बर्बादी से परेशान किसानों को मुआवजा दिया जाए साथ ही स्टाप डैम की ऊंचाई पूर्ववत की जाए । मंडी में बड़े कांटे पर किसानों से जबरन हम्माली वसूली बंद की जाए ।





