अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

इन्द्र के हत्यारे को सजा दो

Share

जनतांत्रिक अधिकार सुरक्षा संगठन राजस्थान, उदयपुर द्वारा जिला कलेक्टर उदयपुर के माध्यम से मुख्यमंत्री/गृहमंत्री राजस्थान सरकार को 5 सूत्री ज्ञापन भेजकर जातिवादी सोच रखने वालो को कड़ी सजा दिलाने की मांग की।

 *मांग पत्र* 

1.सभी शिक्षण संस्थाओं में मौजूद मनुवादी सोच रखने वाले अध्यापक अध्यापिकाओ को बर्खास्त किया जाए तथा सभी विद्यार्थियों के साथ समानता का व्यवहार सुनिश्चित हो। 

2.जालौर के इंद्र मेघवाल के हत्यारे छैल सिंह को आजीवन कारावास की सजा सुनिश्चित करवाई जाए।

3.शैल सिंह जैसे जातिवादी तथा छुआछूत करने वालों को बचाने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों, समूहो और दलों पर षडयंत्र की धाराएं लगाते हुए आईपीसी के तहत कठोर कार्रवाई की जाए।

4.सर्व समाज के नाम पर की गई सभा में ताली बजाने वाले कलेक्टर और एसपी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

5.सभी विद्यालयों और महाविद्यालयों के साथ ही हर तरह के कार्यालयों के रजिस्टर, नाम पट्टिका आदि में नाम के साथ सरनेम लगाने या पूछने पर प्रभावी रोक लगाई जाए।

——————————————–

 _जनतांत्रिक अधिकार सुरक्षा संगठन राजस्थान, उदयपुर_

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें