अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

मुसलमानों के कत्लेआम का आवाहन करने वालों पर रासुका लगाओ,

Share

ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन मेरठ
      आज ऑल इंडिया लायर्स यूनियन मेरठ और सीपीआईएम द्वारा हरिद्वार की सांप्रदायिक घटनाओं को लेकर भारत के राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया गया और धरना दिया गया।     ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन मेरठ द्वारा राष्ट्रपति को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन मेरठ पिछले दिनों हरिद्वार, उत्तराखंड में हुई कथित धर्म संसद में सांप्रदायिक ताकतों तथा धर्म गुरुओं द्वारा नफरत से परिपूर्ण भाषण दिए गए, जिसमें खुलेआम मुसलमानों के कत्लेआम की बात की गई और सांप्रदायिक सौहार्द और देश की एकता और अखंडता को खतरा पहुंचाने की नाकाम कोशिश की गई। केवल इतना ही नहीं, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को खुलेआम गालियां देकर गद्दार कहा गया और उनके हत्यारे नाथूराम गोडसे की प्रशंसा की गई।

      ऐसा करके इन सांप्रदायिक अपराधियों ने धर्मनिरपेक्ष लोकतंत्र के शासन, भारतीय संविधान और हिंदू मुस्लिम एकता की परंपराओं की खुल्लम-खुल्ला धज्जियां उड़ाईं, सामाजिक सद्भाव की परंपराओं को अमर्यादित किया और अवैधानिक कार्य करते हुए समाज में सांप्रदायिक जहर घोलने का कार्य किया और राष्ट्र के प्रति राजद्रोह का अपराध किया है। ऑल इंडिया लायर्स यूनियन मेरठ उपरोक्त घटना की घोर निंदा करती है और मांगे करती है कि इन अपराधियों के विरुद्ध तुरंत कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। 

   ज्ञापन में मांग की गई है कि १. हरिद्वार में सांप्रदायिक तत्वों द्वारा भारतीय मुसलमानों के कत्लेआम का आवाहन करने वाले अपराधियों के विरुद्ध तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाए,२.  इन अपराधियों के विरुद्ध यूएपीए एवं राजद्रोह का मुकदमा पंजीकृत करा कर तुरंत गिरफ्तार करके जेल भेजा जाए और ३. उन पर रासुका लाई जाए और ऐसे संगठनों पर अविलंब कानूनी प्रतिबंध लगाया जाए।      ज्ञापन देने वालों में महेंद्र सिंह, जावेद गाजी, जियाउल हक, परवेज राजपूत, अली अब्बास, आमिर शब्बीर, शेर जमा खान, कय्यूम अली, चौधरी श्याम सिंह, आफताब अली, नरेश कुमार, अब्दुल वहाब, सैफुल इस्लाम, अजय, नदीम, शोएब, धर्म सिंह सत्याल, अजीत सिंह, अजय कुमार, हेमचंद निमेश, सुशील, सुशील कुमार, रहिसुर्रहमान, वीरेंद्र सिंह, ब्रजवीर सिंह, राजकुमार गुर्जर अब्दुल जब्बार खान और मुनेश त्यागी आदि अधिवक्ता शामिल थे।
      ,,,, मुनेश त्यागी

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें