अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*PM मोदी पर बरसीं CM ममता बनर्जी; ट्रंप को पुतिन की चेतावनी*

Share

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पंजाब-हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। रविवार देर रात से सोमवार दोपहर बाद तक रुक-रुक कर हुई बारिश से दिल्ली-एनसीआर में तापमान में करीब आठ डिग्री तक की गिरावट आई है। वहीं, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा हिमपात के साथ मैदानी इलाकों में मूसलाधार बारिश से गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। वहीं पश्चिम बंगाल के दोनों राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी- सत्ताधारी दल- तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी पार्टी- भाजपा एक-दूसरे पर जुबानी हमले का कोई भी अवसर नहीं गंवाते। हालांकि, ताजा मामले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की है। एक तरफ वैश्विक ताकतों के टकराव और लंबे समय से जारी संघर्षों के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन को लंबी दूरी की टॉमहॉक मिसाइलों की आपूर्ति की तो वाशिंगटन और मॉस्को के बीच संबंधों खराब हो जाएंगे। दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 7 अक्तूबर 2025 को पूरे राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस अवकाश की घोषणा महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर की गई है। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस दिन को राज्य स्तर पर विशेष महत्व देने के लिए सरकारी अवकाश घोषित किया है। सभी सरकारी, स्कूल, कॉलेज और अन्य सरकारी संस्थाएं बंद रहेंगी। वहीं, राजधानी दिल्ली में भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पंजाब-हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। रविवार देर रात से सोमवार दोपहर बाद तक रुक-रुक कर हुई बारिश से दिल्ली-एनसीआर में तापमान में करीब आठ डिग्री तक की गिरावट आई है। वहीं, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा हिमपात के साथ मैदानी इलाकों में मूसलाधार बारिश से गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। मंगलवार को भी बारिश के आसार हैं। 

 ‘प्राकृतिक आपदा का राजनीतिकरण दुर्भाग्यपूर्ण’; 

पश्चिम बंगाल के दोनों राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी- सत्ताधारी दल- तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी पार्टी- भाजपा एक-दूसरे पर जुबानी हमले का कोई भी अवसर नहीं गंवाते। हालांकि, ताजा मामले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की है। पश्चिम बंगाल में भाजपा नेताओं पर हमले की आलोचना के मामले में पीएम मोदी पर बिफरीं सीएम ममता बनर्जी ने कहा, ‘प्राकृतिक आपदा का राजनीतिकरण दुर्भाग्यपूर्ण है। 

पश्चिम बंगाल के दोनों राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी- सत्ताधारी दल- तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी पार्टी- भाजपा एक-दूसरे पर जुबानी हमले का कोई भी अवसर नहीं गंवाते। हालांकि, ताजा मामले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की है। पश्चिम बंगाल में भाजपा नेताओं पर हमले की आलोचना के मामले में पीएम मोदी पर बिफरीं सीएम ममता बनर्जी ने कहा, ‘प्राकृतिक आपदा का राजनीतिकरण दुर्भाग्यपूर्ण है।’ यह भी रोचक है कि सीएम ममता ने पीएम मोदी जिस एक्स पोस्ट के माध्यम से निशाना साधा है, उसमें उन्होंने एक बार भी प्रधानमंत्री मोदी का नाम नहीं लिखा।

प्रधानमंत्री की आलोचना के दो घंटे बाद दिया जवाब
पीएम मोदी के एक्स पोस्ट आने के लगभग दो घंटे बाद 386 शब्दों के विस्तृत एक्स पोस्ट में ममता बनर्जी ने अपने आक्रामक तेवर दिखाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और मौसम की मार झेल रहे इलाकों में स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य की योजना पर काम कर रही है, तो दूसरी तरफ भारत के प्रधानमंत्री ने बिना किसी सत्यापित सबूत, कानूनी जांच या प्रशासनिक रिपोर्ट के टीएमसी, पश्चिम बंगाल सरकार को दोषी ठहरा दिया। यह केवल राजनीतिक नीचता ही नहीं बल्कि सांविधानिक मूल्यों का उल्लंघन भी है।

पीएम मोदी ने टीएमसी को आड़े हाथों लिया
बता दें कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान से पहले पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में भाजपा सांसद खगेन मुर्मू और विधायक शंकर घोष पर हुए हमले को लेकर तृणमूल कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने घटना को निंदनीय बताते हुए कहा कि इससे बंगाल की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

राष्ट्रपति ट्रंप को पुतिन की चेतावनी

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 10th October 2025 Updates on amar ujala

ट्रंप और पुतिन। – फोटो : PTI

वैश्विक ताकतों के टकराव और लंबे समय से जारी संघर्षों के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन को लंबी दूरी की टॉमहॉक मिसाइलों की आपूर्ति की तो वाशिंगटन और मॉस्को के बीच संबंधों खराब हो जाएंगे।रूस ने अमेरिका को चेतावनी दी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को आगाह करने के अंदाज में उनके रूसी समकक्ष पुतिन ने साफ किया है कि अगर अमेरिका ने यूक्रेन को टॉमहॉक मिसाइलें दीं तो द्विपक्षीय संबंध खराब होंगे। पुतिन ने कहा, यूक्रेनी सेना इन मिसाइलों को खुद नहीं चला पाएगी। उन्होंने अमेरिकी सैन्यकर्मियों पर मदद करने का दावा करते हुए गंभीर आरोप भी लगाए।

एक मिसाइल की कीमत 11.44 करोड़ रुपये
सितंबर के अंत में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा था कि व्हाइट हाउस कीव को टॉमहॉक मिसाइलें देने पर विचार कर रहा। एक मिसाइल की कीमत 11.44 करोड़ रुपये है। इनकी मारक क्षमता 2,500 किलोमीटर है, जिससे ये मिसाइलें मॉस्को और उसके बाहर भी हमला कर सकेंगी।

अमेरिकी सैन्यकर्मियों पर यूक्रेन के साथ प्रत्यक्ष भागीदारी के आरोप
पुतिन ने शनिवार को एक साक्षात्कार में कहा कि ट्रंप का ऐसा कदम हमारे संबंधों को बर्बाद कर देगा। इससे पहले बृहस्पतिवार को वल्दाई डिस्कशन क्लब में रूसी राष्ट्रपति ने कहा था कि यूक्रेनी सेना अमेरिकी सैन्यकर्मियों की प्रत्यक्ष भागीदारी के बिना इन मिसाइलों का संचालन नहीं कर सकेगी।

‘क्रूज मिसाइलों की आपूर्ति युद्ध के मैदान में शक्ति संतुलन को नहीं बदलेगी’
रूस की ताकत का उल्लेख करते हुए पुतिन ने कहा, अमेरिकी टॉमहॉक क्रूज मिसाइलों की आपूर्ति युद्ध के मैदान में शक्ति संतुलन को नहीं बदलेगी। यह भी कहा कि रूस की वायु रक्षा प्रणालियां पहले से इसी तरह के पश्चिमी हथियारों की आपूर्ति के अनुकूल हो चुकी हैं।

जेलेंस्की ने विशेष रूप से मिसाइलों का अनुरोध किया था
स्थानीय समाचार एजेंसी के अनुसार, टॉमहॉक मिसाइलों की डिलीवरी पर बहस पिछले महीने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की और ट्रंप के बीच हुई बैठक के बाद शुरू हुई थी। जेलेंस्की ने उस मुलाकात के दौरान विशेष रूप से मिसाइलों का अनुरोध किया था।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें