सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिक समाज के संगठनों की एक बैठक में स्वतंत्रता सेनानी, समाजवादी नेता और लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष रबी रे की जन्मशताब्दी मनाने का निर्णय लिया गया है। समारोह की शुरुआत 26 नवंबर, 2025 को भुवनेश्वर में लोहिया अकादमी में एक राष्ट्रीय सम्मेलन के साथ होगी।
वर्ष भर चलने वाले इस शताब्दी समारोह में छात्र और युवा केंद्रित गतिविधियाँ भी शामिल होंगी, जैसे कि अखिल भारतीय निबंध प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता और एक पोस्टर-निर्माण प्रतियोगिता। इसके अतिरिक्त, चुनाव- सुधारों और लोकतंत्र को मजबूत करने पर एक राष्ट्रीय संवाद का आयोजन किया जाएगा।

रबी रे और उनके योगदान को समर्पित एक स्मृति ग्रंथ तैयार किया जाएगा, जिसके मुख्य संपादक प्रोफेसर मनोरंजन मोहंती होंगे। शताब्दी समारोह का समापन 26 नवंबर, 2026 को नई दिल्ली स्थित कांस्टिट्यूसन क्लब में एक राष्ट्रीय सम्मेलन के साथ होगा। एक राष्ट्रीय शताब्दी समारोह समिति का गठन भी किया गया है, जिसमें प्रोफेसर आनंद कुमार को संयोजक, डॉ. संत प्रकाश को सचिव तथा अब्दुल माबूद को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
मीटिंग में आचार्य येसी फुंसुक, प्रोफेसर मनोरंजन मोहंती, प्रोफेसर राजकुमार जैन, प्रफुल्ल समान्तरा, देब प्रसाद महापात्रा, रमेश भाई, डॉ. अनिल ठाकुर, शशि शेखर प्रसाद सिंह, डॉ. सुनीलम, एस.आर. हीरेमठ, कामना झा, नासिर, सुशील खन्ना, महेश जी समेत अनेकों लोग उपस्थित थे।
रबि राय जन्मशताब्दी आयोजन समिति की ओर से:
प्रो. आनंद कुमार [संयोजक]
(सम्पर्क: 9650944604)
डॉ. संत प्रकाश [सचिव]
(सम्पर्क: 8588890081)
Add comment