मुख्यमंत्रियों के पत्र का जवाब नहीं देते प्रधानमंत्री-गहलोत
महंगाई नहीं हटी तो मोदी सरकार हट जाएगी-पायलट
एस पी मित्तल अजमेर
12 दिसंबर को जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में कांग्रेस की महंगाई हटाओ महारैली हुई। इस रैली में कांग्रेस का नेतृत्व करने वाले गांधी परिवार के तीनों सदस्य श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। सोनिया गांधी और राहुल गांधी जहां दिल्ली से विशेष विमान से जयपुर पहुंचे, वहीं प्रियंका गांधी सड़क मार्ग से जयपुर आईं। सोनिया और राहुल के आने से पहले ही रैली में प्रियंका गांधी का भाषण करवा दिया गया। गांधी परिवार के तीनों सदस्यों ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि हिन्दू और हिन्दुत्ववादी में बहुत अंतर है। देश में हिन्दुओं का राज होना चाहिए। लेकिन इस समय हिंदुत्ववादियों का राज है। उन्होंने कहा कि सब जानते हैं कि महात्मा गांधी को एक हिन्दुत्ववादी ने ही मारा था। हिन्दू कभी भी डर के सामने नहीं झुकेगा। जिस प्रकार भगवान शिव ने डर (जहर) को पी लिया, इसी प्रकार हिन्दू हर चुनौती का मुकाबला करने में सक्षम होता है। लेकिन हिन्दुत्ववादी डर जाते हैं। हमारे सभी ग्रंथों में अच्छी शिक्षा दी गई है। गीता में कृष्ण ने अर्जुन से कहा कि सत्य के लिए अपने भाइयों को मारो। सवाल उठता है कि आखिर हिन्दू कौन है? हिन्दू सभी धर्मों का सम्मान करने वाला व्यक्ति है, जबकि हिन्दुत्ववादी सत्ता के लिए काम करता है। राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार सिर्फ अपने मित्र पूंजीपतियों के लिए काम करती है, इसलिए आज देश में महंगाई चरम पर है। महंगाई की वजह से आम व्यक्ति की जीवन दूभर हो गया है। किसानों के दबाव के चलते मोदी सरकार को तीन कृषि कानून वापस लेने पड़े। अब यदि जनता दबाव बनाएगी तो महंगाई भी कम होगी। राहुल ने कहा कि झूठे वादे कर भाजपा ने सत्ता पर कब्जा किया है। राहुल ने किसान आंदोलन, चीन के साथ सीमा विवाद आदि विषयों पर भी अपनी राय रखी। प्रियंका गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार करोड़ों रुपया विज्ञापन पर खर्च कर रही है, जबकि किसानों को खाद भी नहीं मिल रही। हालत इतनी खराब है कि किसान खाद की लाइन में दम तोड़ रहे हैं। प्रियंका ने मोदी सरकार पर लूट खसोट का आरोप लगाया। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्रियों के पत्रों का जवाब तक नहीं देते हैं। सीबीआई और अन्य जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। यहां तक कि न्यायिक व्यवस्था पर भी दबाव है। मोदी बार बार कहते हैं कि कांग्रेस ने साठ साल के शासन में कुछ नहीं किया। मैं मोदी जी को बताना चाहता हूं कि कांग्रेस ने जिस लोकतंत्र को बचाया, उसी की वजह से आज वे प्रधानमंत्री हैं। रैली में पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा कि यदि महंगाई नहीं घटी तो देश की जनता भाजपा को सत्ता से हटा देगी। पायलट ने कहा कि कांग्रेस की इस रैली से मोदी सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। रैली में पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी, राज्यसभा में कांग्रेस दल के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुडा, एमपी के पूर्व सीएम कमल नाथ आदि ने रैल को संबोधित किया। रैली का संचालन राजस्थान के प्रभारी महासचिव अजय माकन ने किया।
सोनिया का भाषण नहीं हुआ:
महंगाई हटाओ रैली में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी उपस्थित थी, लेकिन उन्होंने रैली को संबोधित नहीं किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनिया गांधी अपने स्वास्थ्य कारणों से रैली में नहीं आना चाहती थी। लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आग्रह पर सोनिया गांधी रैली में शामिल तो हुई, लेकिन भाषण नहीं दिया। रैली में राहुल गांधी ने हिंदुत्व को लेकर जिस अंदाज में भाषण दिया, उससे सोनिया गांधी गदगद नजर आई।






There is clearly a lot to realize about this. I feel you made certain nice points in features also.
thenks
I just couldn’t depart your web site before suggesting that I extremely enjoyed the standard information a person provide for your visitors? Is gonna be back often in order to check up on new posts
thenks
I抣l right away seize your rss as I can’t to find your email subscription hyperlink or e-newsletter service. Do you have any? Please let me realize in order that I could subscribe. Thanks.
dainikagnialok@gmail.com
Nice post. I was checking constantly this weblog and I’m impressed! Extremely helpful info particularly the remaining section 🙂 I care for such information a lot. I was looking for this certain information for a very long time. Thank you and best of luck.
thenks