अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*विदेशी धरती पर फिर अलग अंदाज में बोले राहुल गांधी, बुरी तरह भड़के BJP नेता*

Share

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर से विदेशी धरती पर बिना नाम लिए मोदी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता ने पेरू में छात्रों को संबोधित करते हुए बोलने की आजादी को लेकर सवाल उठाए। राहुल गांधी ने कहा कि भारत को ऐसी शिक्षा प्रणाली की जरूरत है जो देश की समृद्ध विविधता को प्रतिबिंबित करे और यह ‘‘कुछ लोगों का विशेषाधिकार’’ न बने। उन्होंने कहा कि यह स्वतंत्रता का आधार है। उन्होंने कहा कि भारत को एक वैकल्पिक विनिर्माण प्रणाली बनाने की आवश्यकता है और इसके लिए अमेरिका या पेरू के साथ साझेदारी एक संभावित रास्ता हो सकता है।हुल गांधी ने पेरू में छात्रों से बात की। उन्होंने भारत की शिक्षा प्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि शिक्षा कुछ लोगों का विशेषाधिकार नहीं होनी चाहिए। भारत को ऐसी शिक्षा चाहिए जो विविधता को दर्शाए। उन्होंने वैकल्पिक विनिर्माण प्रणाली की भी बात की। इसके लिए पेरू या अमेरिका के साथ साझेदारी का सुझाव दिया।

बिना किसी डर के छात्र राजनीतिक और सामाजिक सवाल पूछ सके

पेरू की पोंटिफिकल कैथोलिक यूनिवर्सिटी और यूनिवर्सिटी ऑफ चिली के छात्रों के साथ बातचीत में राहुल गांधी ने कहा कि जब शिक्षा की बात आती है तो इसकी शुरुआत जिज्ञासा से होती है और खुले विचारों से सोचने, बिना किसी डर या सामाजिक-राजनीतिक बंधनों के प्रश्न पूछने की आजादी से। शिक्षा कुछ चुनिंदा लोगों के लिए कोई विशेषाधिकार नहीं बननी चाहिए, क्योंकि यही स्वतंत्रता की असली बुनियाद है। भारत को ऐसी शिक्षा प्रणाली की जरूरत है जो वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा दे, आलोचनात्मक विचारों को प्रोत्साहित करे और हमारे देश की समृद्ध विविधता को प्रतिबिंबित करे।

कांग्रेस ने भी अपने एक्स हैंडल पर किया पोस्ट

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर गांधी के हवाले से कहा, ‘‘भारत को एक वैकल्पिक विनिर्माण प्रणाली बनाने की जरूरत है जो लोकतांत्रिक व्यवस्था में फले-फूले। इसलिए, पेरू या अमेरिका के साथ साझेदारी आगे का रास्ता हो सकता है।’’ इसके साथ ही कांग्रेस ने दक्षिण अमेरिका में छात्रों के साथ गांधी के संवाद का एक वीडियो भी साझा किया।

बीजेपी ने बोला हमला
बीजेपी नेताअमित मालवीय ने राहुल गांधी की यात्रा को लेकर सवाल उठाए। अमित मालवीय ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी 26 सितंबर को दक्षिण अमेरिका के लिए रवाना हुए। अब 15 दिन से ज़्यादा हो गए हैं, और उनकी यात्रा के असली मकसद से ध्यान भटकाने के लिए बनाए गए कुछ वीडियो के अलावा, पूरी तरह से सन्नाटा पसरा हुआ है। राहुल गांधी आख़िर कहाँ हैं, और दक्षिण अमेरिका में क्या कर रहे हैं? इतनी गोपनीयता क्यों?

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें