अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

राहुल गांधी तो स्थापित नेता है इसलिए रीलॉन्चिंग की जरूरत नहीं है-सुरजेवाला

Share

एस पी मित्तल अजमेर

12 दिसंबर को जयपुर में कांग्रेस की महंगाई हटाओ रैली होनी है। इस रैली में दो लाख लोगों के भाग लेने का दावा किया जा रहा है। रैली में जुटने वाली भीड़ को देखते हुए जयपुर में कोरोना संक्रमण फैलने का डर बताया जा रहा है। लेकिन रैली से एक दिन पहले 11 दिसंबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन ज्यादा घातक नहीं है। लेकिन गहलोत ने यह माना कि यह वायरस ज्यादा फैलता है। गहलोत ने भरोसा दिलाया कि रैली में कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन किया जाएगा। वैक्सीन के दोनों डोज लगाने वालों को ही रैली स्थल पर प्रवेश दिया जाएगा। कुर्सियां भी सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों के अनुरूप लगाई गई है। मास्क तो अनिवार्य है ही। राज्य सरकार ओमिक्रॉन वायरस को लेकर पहले से ही सतर्क है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में  कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि राहुल गांधी को रीलॉन्चिंग करने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि राहुल गांधी तो देश की राजनीति में स्थापित नेता है। राहुल गांधी के नेतृत्व में ही कांग्रेस सशक्त विपक्ष की भूमिका निभा रही है। केंद्र सरकार ने जब संसद में तीन कृषि काले कानून बनाए तब सबसे पहले राहुल गांधी ने ही विरोध किया। किसान आंदोलन का समर्थन भी एक मजबूत राजनेता के तौर पर राहुल गांधी ने ही किया। यह कहना गलत है कि जयपुर की रैली राहुल गांधी की री लॉन्चिग के लिए रखी गई है। सुरजेवाला ने कहा कि 12 दिसंबर की रैली में राहुल गांधी देश के ज्वलंत मुद्दों पर अपने विचार रखेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश प्रभारी  अजय माकन ने कहा कि अभी कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के जयपुर आने के कार्यक्रम को अंतिम रूप नहीं दिया गया है। सोनिया गांधी रैली में आएंगी या नहीं यह 12 दिसंबर को ही पता चलेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने रैली की तैयारियों के बारे में जानकारी दी। रैली में भाग लेने के लिए देश भर से कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं के जयपुर आने का सिलसिला शुरू हो गया है। राहुल गांधी ही रैली में मुख्य वक्ता होंगे। 

Ramswaroop Mantri

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें