अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

राहुल गांधी ने बहन प्रियंका को खास अंदाज में ‘विश’ किया रक्षाबंधन

Share

नई दिल्‍ली
देशभर में रविवार को भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार पूरे उत्‍साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बहन प्रियंका गांधी वाड्रा को खास अंदाज में शुभकामनाएं दीं। इंस्‍टाग्राम पर राहुल ने प्रियंका के साथ अपनी कुछ पुरानी तस्‍वीरों को साझा किया। साथ ही बेहद भावुक संदेश भी लिखा। इस संदेश के साथ उन्‍होंने सभी देशवासियों को भी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

राहुल गांधी ने इंस्‍टाग्राम पर फोटो कोलाज शेयर किया। इसमें दोनों की बचपन से लेकर अभी तक की तीन तस्‍वीरें हैं। उन्‍होंने बहन प्रियंका को हिंदी में संदेश लिखा। कहा, ‘मेरी बहन के स्नेह व साथ के लिए मेरे जीवन में एक खास जगह है। हम एक दूसरे के दोस्त भी हैं और रक्षक भी। आज रक्षाबंधन के अवसर पर आप सभी को शुभकामनाएं।’

उनके इस पोस्‍ट को लाखों लोगों ने लाइक और शेयर किया। इसके पहले राहुल ने इंस्‍टाग्राम पर सभी को ओणम की शुभकामनाएं दी थीं। उन्‍होंने इसे लेकर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो के साथ उन्‍होंने लिखा था, ‘ओणम समानता और एकता की भावना का जश्न है। यह केरल की बहुलवादी भावना का प्रतिनिधित्व करता है। मुझे प्रसन्‍नता है कि मैंने इस खुशी को करीब से और व्यक्तिगत रूप से अनुभव किया है। सभी को ओणम की शुभकामनाएं।’

राहुल और प्रियंका पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी के बच्‍चे हैं। राहुल का जन्‍म 1970 में हुआ था। वहीं, प्रियंका इसके दो साल बाद 1972 में जन्‍मी थीं।

20 अगस्‍त को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 77वीं जयंती थी। इस दिन को सद्भावना दिवस के तौर पर मानया जाता है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस अवसर पर राजीव गांधी की याद में इंडियन यूथ कांग्रेस की तरफ से आयोजित उनकी जीवनी पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का अनावरण किया था। फोटो में राजीव गांधी के राजनीतिक जीवन से लेकर उनके व्यक्तिगत जीवन के सफर को दर्शाया गया था। इसमें राजीव और गांधी परिवार से जुड़ी तस्वीरों को शामिल किया गया था। इसमें राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की तस्वीर भी थीं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें