अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*राहुल गांधी का पटना में बीजेपी पर करारा हमला- मोदीजी वोट चोरी की सच्चाई पूरे देश को पता चलने जा रही है’*

Share

पटना। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार के पटना में बीजेपी पर करारा हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा, “बीजेपी के लोग काले झंडे दिखाते हैं, बीजेपी के लोग अच्छी तरह सुन लीजिए, एटम बम से बड़ा हाइड्रोजन बम होता है, बीजेपी के लोग तैयार हो जाओ, हाइड्रोजन बम आ रहा है, वोट चोरी की सच्चाई पूरे देश को पता चलने जा रही है।”

राहुल गांधी ने कहा, “हाइड्रोजन बम के बाद मोदीजी अपना चेहरा इस देश को नहीं दिखा पाएंगे।” उन्होंने कहा, “बिहार में एक नया नारा चला है ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ जो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।” राहुल ने पीएम मोदी की चीन यात्रा पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा, “चीन और अमेरिका में भी लोग बोल रहे हैं, वोट चोर गद्दी छोड़।”

पटना में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी के लोग अच्छी तरह सुन लीजिए। आपने एटम बम का नाम सुना है। उससे बड़ा क्या होता है? एटम बम से बड़ा हाइड्रोजन बम होता है। महाराष्ट्रके माधवपुरा में हमने एटम बम दिखाया था। बीजेपी के लोगों तैयार हो जाओ हाइड्रोजन बम आ रहा है। आपकी जो वोट चारी की सच्चाई से है वो पूरे देश को पता लगने जा रही है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें