अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*मध्य प्रदेश में 48 घंटे बाद बारिश दिखाएगा रौद्र रूप, तापमान सामान्य से अधिक*

Share

भोपाल. मध्य प्रदेश का मौसम इन दिनों कुछ अलग सा बना हुआ है. एमपी में सुबह ठंडक के बाद दिनभर धूप और रात को फिर से ठंडक हो रही है. हालांकि पिछले 2 दिनों से रात के तापमान में भी उछाल देखा जा रहा है. मगर भोपाल, इंदौर और सागर संभाग के जिलों में रातें अब भी ठंडी बनी हुई है. वहीं कुछ जिलों का दिन का अधिकतम तापमान बढ़ता हुआ नजर आ रहा है.

गुरुवार को इंदौर उज्जैन और ग्वालियर जैसे बड़े जिलों का अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक दिन और रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी जा सकती है. वहीं खंडवा, खरगोन, छतरपुर और राजगढ़ जैसे जिलों में रात का तापमान सामान्य से नीचे रिकॉर्ड किया जा रहा है.

मौसम वैज्ञानिक दिव्या सुरेंद्रन के अनुसार, वर्तमान समय में गुरुवार को देशभर से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई हो गई. साथ ही उत्तर-पूर्वी मानसून आज से शुरू हो गया है. वहीं सिस्टम की बात करें तो उत्तर प्रदेश के ऊपर एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण बन रहा है. हालांकि इसका असर प्रदेश में 19 अक्टूबर के बाद से देखने को मिलेगा.

तापमान का ताजा हाल
अधिकतम तापमान: सीधी – 34.8°C उज्जैन – 34.5°C (सबसे ज्यादा), खजुराहो (छतरपुर) – 34.2°C, इंदौर – 34.1°C, रतलाम – 34°C
न्यूनतम तापमान: खंडवा – 16°C (सबसे कम), खरगोन/नौगांव (छतरपुर) – 16.2°C, राजगढ़ – 17.6°C, दतिया – 17.7°C, शिवपुरी – 18°C
कैसा रहा बड़े शहरों का पारा
उज्जैन – 34.5°C
इंदौर – 34.1°C
ग्वालियर – 33°C
भोपाल – 32°C
जबलपुर – 31.8°C

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें