अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

असगर वजाहत के लिखे नाटक पर बन रही फिल्म में सनी देओल होंगे हीरो, राजकुमार संतोषी करेंगे निर्देशन

Share

भोपाल

गुरदासपुर से बीजेपी सांसद और अभिनेता सनी देओल शनिवार शाम को भोपाल के कोर्टयार्ड बाय मैरियट होटल पहुंचे। वे गांधी जी की पुण्यतिथि पर आज (रविवार) सीएम हाउस के हॉल में अपनी नई फिल्म का एनाउंसमेंट करेंगे। उनके साथ फिल्म निर्देशक राजकुमार संतोषी भी होंगे।

राजकुमार संतोषी फिल्म का निर्देशन करेंगे और मुख्य भूमिका में सनी देओल होंगे। सूत्रों के मुताबिक यह फिल्म असगर वजाहत के चर्चित नाटक ‘जिस लाहौर नहीं वेख्या वो जन्म्या नहीं’ पर एक फिल्म बनाने जा रहा हूं। इसमें हिंदू और मुस्लिम समस्या को सामने रखा जाएगा। अजगर वजाहत और राजकुमार संतोषी ने मिलकर इसका स्क्रीनप्ले लिखा है। इस फिल्म का टाइटल लाहौर होगा।

गौरतलब है कि सनी देओल ने अपने करियर की बेहतरीन फिल्में घायल, घातक और दामिनी राजकुमार संतोषी के निर्देशन में की है। इन फिल्मों में अलग ही सनी देओल देखने को मिला। ये फिल्में न केवल बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहीं बल्कि क्रिटिक्स से सराहना और कई पुरस्कार भी हासिल किए। सनी के भाई बॉबी देओल को भी ‘बरसात’ के जरिये संतोषी ने ही लांच किया था।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें