अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

CBI के पूर्व निदेशक रंजीत सिन्हा का 68 साल की उम्र में निधन

Share

नई दिल्ली: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के पूर्व निदेशक रंजीत सिन्हा का शुक्रवार सुबह यहां निधन हो गया और माना जा रहा है कि उनकी मृत्यु कोविड-19 के कारण हुई. वरिष्ठ अधिकारियों ने यह जानकारी दी.वह 68 वर्ष के थे.अधिकारियों ने बताया कि ऐसा समझा जा रहा है कि बृहस्पतिवार रात को सिन्हा के कोरोनावायरस संक्रमित होने का पता चला था.

बिहार कैडर के 1974 बैच के अधिकारी सिन्हा ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) एवं रेलवे सुरक्षा बल का नेतृत्व किया था और 2012 में सीबीआई प्रमुख बनने से पहले उन्होंने पटना एवं दिल्ली में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो में वरिष्ठ पदों पर जिम्मेदारी निभाई.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें