अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

एक कविता:बलात्कार

Share

बलात्कार के बाद
बाहर फेंक दी गई
वह
जूठी पत्तल की तरह
और बाहर
खड़े कुत्तों ने
नोंच डाला था
उसे
उस रात

न्याय के लिए
उसने
दरवाज़ा खटखटाया
पुलिस का
संसद का
न्यायालय का
और
धर्म का

मगर
अफ़सोस !
हर दरवाज़े पर
बंधे थे वही कुत्ते
जिन्होंने
नोंच डाला था
उसे
उस रात ।

                          -अशोक कुमार

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें