अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

मोहन भागवत के बयान पर राशिद अल्वी का पलटवार:मोहन भागवत देश के लोगों को गुमराह कर रहे हैं?

Share

 कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के ‘हिंदू खत्म तो दुनिया खत्म’ वाले बयान को लेकर पलटवार किया है। अल्वी ने कहा कि हिंदुओं को खत्म कौन कर रहा है? उन्होंने सवाल उठाया कि मोहन भागवत देश के लोगों को क्यों गुमराह कर रहे हैं? अल्वी ने कहा कि आखिर कौन है जो हिंदू समुदाय को खत्म कर देगा? इस पूरी दुनिया में हिंदू समुदाय तीसरी सबसे बड़ी आबादी है। ये बयान देकर मोहन भागवत हिंदुओं को डराने का काम कर रहे हैं।

अल्वी ने टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर के ‘बाबरी मस्जिद’ बनाने वाले बयान पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा कि मस्जिद का कोई नाम नहीं होता है, लेकिन अगर कोई किसी मस्जिद को किसी नाम से बुलाने लगे तो इसमें किसी को क्या एतराज हो सकता है। इसके साथ ही उन्होंने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर भी पलटवार किया है।

आम आदमी की जमीन पर मस्जिद नहीं बन सकती
राशिद अल्वी ने कहा कि मस्जिद किसी आम आदमी की जमीन पर नहीं बन सकती है। मस्जिद सिर्फ अल्लाह को समर्पित जमीन पर ही बनाई जा सकती है। संविधान के मुताबिक कोई भी अपनी मर्जी से मस्जिद, मंदिर या गुरुद्वारा बनाने के लिए आज़ाद है। उन्होंने यह भी कहा कि कल ही अमेरिका से एक रिपोर्ट आई है, जिसे अमेरिकी संसद में रखा गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में मस्जिदों और मुसलमानों के खिलाफ माहौल बनाया जा रहा है और भारत सरकार इस मुद्दे पर चुप है।

तेजस क्रैश के पीछे किसी का हाथ तो नहीं…
दुबई एयर शो के दौरान तेजस जेट क्रैश पर अल्वी ने कहा कि यह बहुत दुख की बात है। इस क्रैश के कारणों की जांच होनी चाहिए कि किस कारण से यह हादसा हुआ है। इसके पीछे किसी का हाथ तो नहीं है? वहां पर तो हम अपनी ताकत दिखाने के लिए गए थे। भारत सरकार की जिम्मेदारी है कि इसकी विस्तृत जांच करे।बता दें कि दुबई एयरशो 2025 में शुक्रवार को भारतीय वायुसेना का विमान तेजस (एलसीए तेजस) क्रैश हो गया। इस हादसे में पायलट की मृत्यु हो गई।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें