अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

हीटस्ट्रोक से बचाता है कच्चा आम, तमाम फायदों के लिए यूँ करें डाइट में शामिल

Share

      नीलम ज्योति 

आम का सीजन शुरू हो चुका है. जिस प्रकार लोग पके हुए आम को पसंद करते हैं, ठीक उसी प्रकार बहुत से लोगों को कच्चा आम भी बेहद पसंद होता है। 

   स्वाद एवं पसंद के अलावा कच्चे आम में कई महत्वपूर्ण पोषक तत्वों की गुणवत्ता पाई जाती है। 

ये हैं डाइट में कच्चे आम शामिल करने के फायदे :

*1. एंटीऑक्सीडेंट :*

      कच्चे आम एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं। 

    इससे कुछ प्रकार के कैंसर और हृदय रोग सहित पुरानी बीमारियों का खतरा कम हो सकता है।

*2. वेट लॉस :*

    कच्चे आम में कैलोरी की मात्रा कम होती है वहीं इसमें फाइबर की उच्च मात्रा पाई जाती है। यदि आप वेट लॉस डाइट पर हैं, तो कच्चे आम को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। 

    यह आपको लंबे समय तक संतुष्ट रखता है, जिससे की आप ओवरइटिंग नहीं करती हैं। वहीं यह आपके नियमित कैलोरी अकाउंट को भी कम कर देता है।

*3. स्किन हेल्थ :*

    नेशनल लाइब्रेरी ऑफ़ मेडिसिन के अनुसार कच्चे आम में मौजूद विटामिन सी और विटामिन ई की गुणवत्ता त्वचा स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद करते हैं। 

    ये विटामिन त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं, साथ ही इनमें एंटी एजिंग प्रॉपर्टी पाई जाती है, जो प्रीमेच्योर एजिंग से बचाव में मदद करती है।

*4. सक्रिय पाचन सिस्टम :*

    कच्चे आम में डाइट्री फाइबर की उपस्थिति पाचन में सुधार और कब्ज की स्थिति में कारगर होती है।

     इनमें कुछ प्रकार के एंजाइम पाए जाते हैं, जो प्रोटीन को तोड़ने में सहायता करते हैं, वहीं पाचन प्रक्रिया को स्वस्थ रखते हैं।

*5. इम्युनिटी बूस्टर :*

    कच्चे आम में विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है, जो इम्यूनिटी को बढ़ावा देने में आपकी मदद करते हैं।

    मजबूती इम्यूनिटी आपकी बॉडी के संक्रमण से लड़ने की क्षमता को बढ़ा देता है।

*6. हीट स्ट्रोक रोधक :*

गर्मी के दिनों में कच्चे आम का सेवन करने से लू से बचा जा सकता है। इसमें कूलिंग प्रॉपर्टी पाई जाती है, जो शरीर को ठंडक प्रदान करती है और बॉडी हिट कंट्रोल करने में मदद करती है।

     कच्चे आम से बनी ड्रिंक, जिसे आमतौर पर “आम पन्ना” के नाम से जाना जाता है, दुनिया के कई हिस्सों में गर्मी से होने वाली थकावट के लिए एक लोकप्रिय उपाय के तौर पर जानी जाती है।

*7. ओरल हेल्थ :*

कच्चे आम का खट्टापन आपके मुंह में सलाइवा के प्रोडक्शन को बढ़ा देता है, जो दांतों और मसूड़ों को साफ करने में मदद करते हैं।

    कच्चे आम के टुकड़े चबाना भी आपके मसूड़ों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है।

अब जानें कच्चे आम को डाइट में शामिल करने के हेल्दी तरीके :

*1. चटनी :*

कच्चे आम की चटनी एक बेहद ट्रेडिशनल रेसिपी है जिसे लोग सदियों से खाते चले आ रहे हैं। वहीं इन्हें बनाना भी बेहद आसान है। 

    कच्चे आम की खट्टी मीठी चटनी तैयार करने के लिए कच्चे आम में चीनी, नमक, जीरा, हरी मिर्च डालें और सभी को एक साथ ब्लेंड कर लें। इसकी कंसिस्टेंसी के अनुसार इसमें अपनी ऐड कर सकती हैं। 

    अब आप इन्हें स्नैक्स, डिनर ब्रेकफास्ट किसी भी समय अपनी साइड डिश के तौर पर इस्तेमाल कर सकती हैं।

*2. सलाद :*

कच्चे आम की सलाद बनाना बेहद आसान है। आप कच्चे आम में अपनी नियमित सलाद की सामग्रियों को भी इंक्लूड कर सकते हैं। 

    कच्चे आम के छिलके उतार कर इन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें, उसके बाद इन्हें सलाद के अन्य आइटम्स के साथ मिलाएं और काला नमक, काली मिर्च पाउडर और अपनी पसंदीदा मसलों को इसपर स्प्रिंकल कर, इसे एंजॉय करें।

*3. स्मूदी :*

    कच्चे आम को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और इसे योगर्ट और शहद के साथ ब्लेंड करें। आप इसमें दालचीनी पाउडर भी ऐड कर सकती हैं।

     इन्हें तब तक ब्लेड करना है, जब तक कि इनका टेक्सचर क्रीमी न हो जाए। अब आप अपनी इस लाजवाब स्मूदी को इंजॉय कर सकती हैं।

*4. रॉ मैंगो राइस :*

    रॉ मांगो राइस एग बेहद सेटिस्फाइंग डिश होती है, जिसे खाने के बाद आपको संतुष्टि मिलती है। वहीं आप तरोताजा महसूस करती हैं। कच्चे आम को अच्छी तरह से कस लें और इसे चावल के साथ पकाएं। 

    अब चावल में सरसों के दाने, हींग और कड़ी पत्ता का तड़का लगाएं। साथ ही आप इसमें रोस्टेड पीनट्स भी ऐड कर सकती हैं।

*5. पन्ना :*

हम पढ़ने बनाने के लिए कच्चे आम को 10 से 15 मिनट के लिए प्रेशर कुकर में पकाए उसके बाद इसके पल्प को निकाल लें। 

     अब मिक्सर ग्राइंडर में आम के पल्प, पुदीने की पत्तियां, आइस क्यूब्स और ब्लैक साल्ट डालकर सभी को अच्छी तरह ग्राइंड कर लें। 

    इसमें जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर आदि डालकर मिक्स करें और इसे गिलास में डालकर एंजॉय करें।

Add comment

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

Follow us

Don't be shy, get in touch. We love meeting interesting people and making new friends.

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें