अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*ट्रक ड्राइवर के बेटे मंगेश यादव को RCB ने 5.20 करोड़ रुपए में खरीदा*

Share

छिंदवाड़ा के रहने वाले मंगेश यादव का चयन आईपीएल के लिए हुआ है। वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलेंगे। मंगेश यादव के लिए आरसीबी ने 5 करोड़ 20 लाख रुपए की बोली लगाई है।आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में इस बार देशी और विदेशी खिलाड़ियों पर जमकर पैसा बरसा, लेकिन मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से निकले एक खिलाड़ी ने सभी का ध्यान खींच लिया। जिले के छोटे से गांव बोरगांव के रहने वाले मंगेश यादव को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 5 करोड़ 20 लाख रुपए की बड़ी बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया है। इस खबर के बाद पूरे छिंदवाड़ा जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है।

गांव बोरगांव से IPL तक का सफर
छिंदवाड़ा–पांढुर्णा अंचल में बसे बोरगांव गांव के होनहार क्रिकेटर मंगेश यादव का आईपीएल तक पहुंचना संघर्ष और मेहनत की मिसाल है। जैसे ही उनके आरसीबी में चयन की खबर गांव और जिले में पहुंची, बधाई देने वालों का तांता लग गया। घर-परिवार से लेकर खेलप्रेमियों तक में उत्साह का माहौल है।

दिरा गांधी स्टेडियम से मिली पहचान
मंगेश यादव ने छिंदवाड़ा के इंदिरा गांधी क्रिकेट मैदान से अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। स्थानीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने जबलपुर संभाग में कई वर्षों तक प्रतिनिधित्व किया। आईपीएल ऑक्शन में मिली यह बड़ी राशि उनके लिए संघर्षों की जीत मानी जा रही है।

पिता ट्रक ड्राइवर, बेटे ने रचा इतिहास
मंगेश के पिता राम अवध यादव पेशे से ट्रक ड्राइवर हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने बेटे के सपनों को उड़ान दी। आज बेटे को करोड़ों में बिकते देख परिवार गर्व से भर गया है। मंगेश ने 12वीं तक की पढ़ाई बोरगांव से पूरी की और छिंदवाड़ा में यूटू फिटनेस क्लब से क्रिकेट का नियमित अभ्यास किया।

छिंदवाड़ा के लिए गर्व का क्षण
आईपीएल जैसी बड़ी लीग में RCB की जर्सी पहनना न सिर्फ मंगेश यादव, बल्कि पूरे छिंदवाड़ा जिले के लिए गर्व का विषय है। स्थानीय खेलप्रेमियों का कहना है कि मंगेश की सफलता आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें