अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*ट्रंप के टैरिफ पर 90 दिनों की रोक लगाने से अमेरिकी बाजार में रिकॉर्ड तोड़ तेजी*

Share

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रेसिप्रोकल टैरिफ पर 90 दिनों के लिए रोक लगाने की घोषणा की है लेकिन चीन को इस छूट को अलग रखा गया है। इसके बाद बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार में भारी उछाल आया। अमेरिकी शेयर बाजार इस बात का इंतजार कर रहा था कि ट्रंप अपने टैरिफ को लेकर क्या रुख अपनाते हैं। जैसे ही ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि उन्होंने ज्यादातर रेसिप्रोकल टैरिफ पर रोक लगा दी है, निवेशकों ने तुरंत शेयर खरीदने शुरू कर दिए। डाउ जोंस के इतिहास में पहली बार 3,000 अंक की उछाल आई। इसका असर आज एशियाई बाजार में भी दिखने को मिल रहा है। जापान का मार्केट खुलते ही 10 फीसदी उछल गया। लेकिन भारतीय निवेशकों को इसका फायदा नहीं मिलेगा क्योंकि महावीर जयंती के कारण घरेलू शेयर मार्केट आज बंद है।

ट्रंप के बयान से अमेरिकी शेयर बाजार में ऐतिहासिक तेजी आई। Dow Jones कारोबार के दौरान पहली बार 3,000 अंक से अधिक उछला। अंत में यह 2,963 अंक यानी 7.87% बढ़ गया। S&P 500 में 9.52% की वृद्धि हुई। टेक्नोलॉजी शेयरों वाला Nasdaq 12.16% उछल गया। S&P 500 के लिए यह अक्टूबर 2008 के बाद सबसे अच्छा दिन था। इसी तरह Nasdaq के लिए यह जनवरी 2001 के बाद सबसे अच्छा दिन था और इसके इतिहास का दूसरा सबसे अच्छा दिन था। Dow Jones में पिछले पांच सालों में सबसे बड़ी तेजी आई।

क्यों आई तेजी
जानकारों का कहना है कि बाजार में यह तेजी बहुत बड़ी है। इससे पता चलता है कि बाजार इस मुद्दे पर स्पष्टता के लिए कितना बेताब था। S&P 500 में शामिल हर कंपनी के शेयरों में तेजी आई। ऐमजॉन के शेयरों में 11.98%, नाइकी में 11.36%, यूनाइटेड एयरलाइन्स में 26.14%, डेल्टा एयर में 23.38% और अमेरिकन एयरलाइन्स में 22.6% तेजी आई। Nasdaq पर ऐपल के शेयर 15.33% बढ़ गए। इसी तरह एनवीडिया में 18.72% और टेस्ला में 22.69% की तेजी आई।

S&P 500 दो दिन पहले के निचले स्तर से 12.86% ऊपर है। लेकिन यह अब भी 2 अप्रैल के अपने स्तर से 3.7% नीचे है। 2 अप्रैल को ट्रंप ने पहली बार रेसिप्रोकल टैरिफ की घोषणा की थी। Nasdaq अभी भी 2 अप्रैल के अपने स्तर से 2.7% नीचे है। इस तेजी से पहले S&P 500 बियर मार्केट की चपेट में आने वाला था। ट्रंप की घोषणा के बाद निवेशकों ने जमकर शेयर खरीदे और बाजार में तेजी आ गई। लेकिन अब भी अनिश्चितता बनी हुई है क्योंकि ट्रंप ने चीन के साथ ट्रेड वॉर को और बढ़ा दिया है। उन्होंने टैरिफ की दरें 104% से बढ़ाकर 125% कर दी हैं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें