अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

राजा पटेरिया को लेकर कांग्रेस दो फाड् :नेता प्रतिपक्ष बोले- कार्रवाई गलत, संगठन प्रभारी का कहना- हम तीन दिन में एक्शन लेंगे

Share

भोपाल

बुन्देलखंड के कद्दावर कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री राजा पटेरिया को लेकर कांग्रेस में मतभेद बढ़ते जा रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष डॉ.गोविन्द सिंह पटेरिया के समर्थन में खड़े नजर आ रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष ने आज पत्रकारों से चर्चा में कहा पूर्व मंत्री राजा पटेरिया के भाषण का आधा हिस्सा दिखाकर उन्हें दोषी मान लिया और बिना इंवेस्टिगेशन के एफआईआर भी दर्ज हो गई और गिरफ्तारी भी हो गई।

प्रधानमंत्री के सामने अपने नंबर बढ़वाने के लिए आनन फानन में प्रकरण भी दर्ज हो गया और गिरफ्तारी भी। पटेरिया के भाषण की अगली लाइन (इन द सेंस हराओ) को अनसुना किया गया, वे किस संदर्भ में बोल रहे थे और उनका मकसद जाने बिना ही सत्ता के मद में चूर सत्ताधारियों ने एफआईआर करा दी। जबकि, वे माफी भी मांग चुके थे।

नेता प्रतिपक्ष ने राजा पटेरिया के समर्थन में जारी किया बयान

नेता प्रतिपक्ष ने राजा पटेरिया के समर्थन में जारी किया बयान

कांग्रेस के संगठन प्रभारी बोले- तीन दिन में एक्शन लेंगे
मप्र कांग्रेस के उपाध्यक्ष और संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने चर्चा में कहा हमने उनका वक्तव्य को प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और पीसीसी ने घोर आपत्तिजनक माना है ये वक्तव्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए आपत्तिजनक वक्तव्य दिया है। उन्होंने एक प्रकार से अनुशासन हीनता की है। कमलनाथ जी ने कहा है कि हम प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना करते हैं।

राजा पटेरिया को इस संबंध में पीसीसी की ओर से नोटिस देकर उनसे तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है कि क्यों न आपके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और आपको कांग्रेस पार्टी से निष्कासित न किया जाए। उनका जवाब आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। राजा पटेरिया जेल में हैं ऐसे में उनका जवाब कैसे आएगा इसपर चंद्रप्रभाष शेखर ने कहा कि अगर उनका जवाब नहीं आएगा तो भी हम कार्रवाई करेंगे। पीसीसी को जो कार्रवाई करना है हम तीन दिन में कार्रवाई करेंगे।

राजा पटेरिया पर कांग्रेस में मतभेद, BJP हमलावर

बुन्देलखंड के सीनियर कांग्रेस लीडर और पूर्व मंत्री राजा पटेरिया के पीएम नरेन्द्र मोदी पर दिए गए बयान पर कांग्रेस में मतभेद नजर आ रहे हैं। पीसीसी चीफ कमलनाथ ने पटेरिया के बयान की निंदा करते हुए नोटिस जारी किया है। वहीं इस मामले में नेता प्रतिपक्ष डॉ.गोविन्द सिंह पटेरिया के समर्थन में नजर आ रहे हैं। कांग्रेस नेताओं के विरोधाभाषी बयानों को लेकर बीजेपी ने सवाल उठाए हैं।

अब जान लीजिए कमलनाथ ने क्या कहा

राजा पटेरिया के बयान पर पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा- इस प्रकार के बयान की मैं कड़ी निंदा करता हूं, कांग्रेस का रास्ता महात्मा गांधी का रास्ता है। मामला कोर्ट में है, कोर्ट जो निर्णय लेगी वह सभी को मामला होगा। हमने शो कॉज नोटिस दिया है। ये नोटिस बहुत पहले ही दे दिया था। डॉ गोविंद सिंह द्वारा पटेरिया का समर्थन करने की बात पर कमलनाथ ने कहा- एक बार कोई बयान आ जाए उसपर पुलिस ने कार्रवाई की है। उसके बाद जो कुछ कहना चाहें वो अपनी सफाई देना चाहें वो दें।

राजा पटेरिया को कांग्रेस संगठन ने नोटिस जारी किया है। पटेरिया को तीन दिन में अपना जवाब देना होगा।

राजा पटेरिया को कांग्रेस संगठन ने नोटिस जारी किया है। पटेरिया को तीन दिन में अपना जवाब देना होगा।

नाथ बोले- मैं बीजेपी के टुच्चे सवालों का जवाब नहीं देता

कमलनाथ से जब पूछा गया कि बीजेपी के नेता पूछ रहे हैं कि क्या राजा पटेरिया को पार्टी से निष्कासित किया जाएगा इस सवाल पर कमलनाथ ने कहा- बीजेपी की बात छोड़िए बीजेपी के टुच्चे सवालों का मैं जवाब नहीं देता।

नाथ के बयान पर रामेश्वर शर्मा ने किया पलटवार

पीसीसी चीफ द्वारा बीजेपी के सवालों को टुच्चा कहने पर भोपाल के हुजूर से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने ट्वीट करते हुए लिखा- सन्यास की उम्र में लफंगों की भाषा आपको शोभा नहीं देती कमलनाथ जी! आप मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन यात्रा में जाइए। जुबान और विचार दोनों संयमित होंगे…

नेता प्रतिपक्ष बोले- माफी मांगने के बाद गिरफ्तारी गलत

नेता प्रतिपक्ष डॉ.गोविन्द सिंह ने इस मामले पर भोपाल में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा- उनके द्वारा हत्या का मतलब है चुनाव हराना। उन्होंने चुनाव हराने वाली बात उसी समय स्पष्ट कर दी थी। इसके बाद भी खेद व्यक्त किया। कभी राजा पटेरिया की मंशा इस तरह की नहीं रही। वो अहिंसा के पुजारी हैं। हिंसा के विरोधी हैं वे पशु हिंसा का विरोध करते रहे हैं। फिर मानव हिंसा की तो बात वो व्यक्ति सोच भी नहीं सकता। छोटी बात को खेद व्यक्त किया कि किसी को इस बात से बुरा लगा हो तो खेद व्यक्त करता हूं। उन्होंने तत्काल कहा था कि हत्या से मतलब चुनाव हराने से है।

नेता प्रतिपक्ष से जब पूछा गया कि क्या ऐसी परिस्थिति में कांग्रेस राजा पटेरिया के साथ खड़ी है तो इसपर उन्होने कहा- मैं कांग्रेस की बात तो नहीं कह सकता अभी मेरी नेताओं से चर्चा नहीं हुई लेकिन मैं ये मानता हूं कि उनकी गिरफ्तारी नहीं होनी चाहिए।

मंत्री सारंग ने बोला कांग्रेस पर हमला

कांग्रेस नेताओं के बयानों पर पलटवार करते हुए चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा- नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हत्या की साजिश रचने वाले कांग्रेस नेता राजा पटेरिया का समर्थन करना दुर्भाग्यपूर्ण है! क्या गांधी परिवार के इशारे पर कोई बड़ी प्लानिंग की जा रही है? क्या पूरी कांग्रेस इसमें शामिल है? शर्मनाक!!!

बीजेपी का पलटवार- भटकाने की राजनीति कर रही कांग्रेस

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजा पटेरिया का जो भाषण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हत्या का जो बयान सामने आया था उसको लेकर कांग्रेस के नेता अलग-अलग बयान देकर भटकाने का काम कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविन्द सिंह राजा पटेरिया के साथ खड़े नजर आ रहे हैं वहीं पीसीसी चीफ कमलनाथ अलग राग अलाप रहे हैं ये माजरा क्या है? ये भटकाने और भरमाने की राजनीति कब तक चलेगी। इस मामले में गंभीरता से कांग्रेस को जवाब देना चाहिए कि उसका स्टेंड क्या है?

क्या है मामला

मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री राजा पटेरिया ने एक सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की बात कही। पन्ना में हुई इस सभा में पटेरिया ने कहा कि अगर लोकतंत्र को बचाना है तो मोदी की हत्या को तत्पर रहो। हत्या का मतलब हराना है। इस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- ये विद्वेष की पराकाष्ठा है। ये घृणा की अति है। कांग्रेस के असली भाव प्रकट हो गए हैं। ऐसी चीजों को सहन नहीं किया जाएगा। कानून अपना काम करेगा।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें